Saraikela: नीमडीह में हाथियों का भयंकर आतंक, धान की फसल रौंदी – किसानों ने मांगा मुआवज़ा

सरायकेला:  सरायकेला जिला के नीमडीह प्रखंड के रामनगर टोला होदागोड़ा गांव में पिछले एक हफ्ते से हाथियों का झुंड डेरा डाले हुए है। ग्रामीणों ने बताया कि शाम ढलते ही हाथी खेतों में घुस आते हैं और धान की हरी फसल को खा जाते हैं। इतना ही नहीं, कई खेतों में पौधों को पैरों तले रौंदकर पूरी तरह नष्ट कर दिया है।

किसानों की मेहनत चौपट
गांव के दर्जनों किसानों की खेती पूरी तरह बर्बाद हो चुकी है।
किसान जगदीश महतो की एक एकड़ धान की खेती
अमलेश कुमार महतो की दो एकड़
अंकल महतो की एक एकड़
मनोहर महतो की एक एकड़
राजकिशोर महतो और शंभूनाथ महतो की एक-एक बीघा
धनंजय कुमार की डेढ़ एकड़
सभी की फसल हाथियों ने या तो खा ली या कुचलकर नष्ट कर दी। किसानों का कहना है कि एक एकड़ धान की खेती में करीब 15 हजार रुपये खर्च होते हैं, ऐसे में उनकी भारी आर्थिक क्षति हुई है।

 

घरों से भी अनाज उठा रहे हाथी
ग्रामीणों का कहना है कि हाथी खेतों तक ही सीमित नहीं हैं। वे कई घरों में घुसकर धान और चावल भी खा जाते हैं। इससे गांव के लोग दहशत में हैं और रात को चैन से सो नहीं पा रहे हैं।

वन विभाग पर आक्रोश
किसानों ने कहा कि वे कई बार वन विभाग से मदद की गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। केवल लाइट और पटाखे की व्यवस्था करके जिम्मेदारी पूरी कर ली जाती है।
किसानों की मांग है कि –
जल्द से जल्द हाथियों के झुंड को गांव से भगाया जाए
बर्बाद हुई फसल का उचित मुआवजा दिया जाए

 

 

इसे भी पढ़ें : Saraikela: पंचायतों में पहुंचेगी बैंकिंग सुविधा, 22 अगस्त को लगेगा जागरूकता शिविर

Spread the love

Related Posts

रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी का आयोजन,  पर्यावरण संरक्षण पर वक्ताओं ने दिया जोर

पोटका : रंभा शैक्षणिक संस्थान समूह एवं स्वदेशी जागरण मंच के संयुक्त तत्वावधान में महाविद्यालय परिसर में ‘पर्यावरण पहल’ विषय पर गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने…

Spread the love

बहरागोड़ा कॉलेज में मुंडारी विषय में PG की पढ़ाई शुरू करने की मांग को लेकर छात्रों ने विधायक समीर मोहंती को सौंपा ज्ञापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा महाविद्यालय में स्नातकोत्तर (पीजी) स्तर पर मुंडारी भाषा की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर शुक्रवार को मुंडारी भाषा स्टूडेंट्स यूनियन ने विधायक समीर कुमार मोहंती…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time