Jamshedpur: उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं

जमशेदपुर:  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में आयोजित जन शिकायत निवारण दिवस में नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शहर और गांव दोनों क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याओं और मांगों से जुड़े आवेदन उपायुक्त को सौंपे।

नागरिकों ने रोजगार की दिक्कतें, टीजीटी शिक्षक नियुक्ति की जांच, मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना की राशि डीबीटी में विलंब, बीपीएल श्रेणी के बच्चों के नामांकन, विस्थापित परिवारों के पुनर्वास, घरेलू विवाद, शिक्षा ऋण, चिकित्सा सहायता, भूमि विवाद और सीमांकन जैसे मामलों से जुड़े आवेदन दिए। इसके अलावा आर्म्स लाइसेंस निर्गत करने, अनुकंपा नियुक्ति, मूक-बधिरों के रोजगार, अवैध भूमि बिक्री, पार्किंग आवंटन में देरी, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं पर भी शिकायतें सामने आईं।

उपायुक्त ने सभी आवेदनों को संबंधित विभागीय अधिकारियों को अग्रसारित करते हुए समयबद्ध और प्राथमिकता के आधार पर जांच व कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि हर समस्या का तत्काल समाधान संभव नहीं होता, लेकिन प्रशासन की जिम्मेदारी है कि हर शिकायत को गंभीरता और पारदर्शिता से सुना और निपटाया जाए।

उन्होंने स्पष्ट किया कि जन शिकायत निवारण दिवस का उद्देश्य अधिक से अधिक नागरिकों को राहत पहुंचाना है। इस मौके पर उपायुक्त ने अधिकारियों को संवेदनशीलता के साथ कार्य करने और प्रत्येक आवेदन पर ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जमशेदपुर में बिना हेलमेट वाले चालकों को अब नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने कसा शिकंजा


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्मामाइंस में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल बरामद

कपाली के मो. आबिद से 97 हजार रुपये में हथियार खरीदने का खुलासा, पुलिस खंगाल रही हथियार तस्करी का नेटवर्क जमशेदपुर : शहर में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ…

Spread the love

Potka: बंगला क्लब खैरपाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन को उमड़ रही भीड़

पोटका : बंगला क्लब खैरपाल में दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मूर्तिकार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time