सरायकेला: सरायकेला-खरसावां जिले की विभिन्न पंचायतों में 22 अगस्त को वित्तीय समावेशन और जागरूकता शिविर लगाए जाएंगे। ये शिविर भारत सरकार के वित्तीय सेवा विभाग (DFS) के निर्देश पर आयोजित किए जा रहे हैं।
कौन-कौन सी सुविधाएं मिलेंगी?
इन शिविरों में लोग सीधे आवेदन और पंजीकरण करा सकेंगे –
प्रधानमंत्री जनधन योजना (PMJDY)
प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)
प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY)
अटल पेंशन योजना (APY)
साथ ही बैंक खाते का Re-KYC, नामांकन (Nomination) जैसे काम भी मौके पर पूरे किए जाएंगे।
शिविर में आए लोगों को बताया जाएगा कि डिजिटल लेन-देन को सुरक्षित तरीके से कैसे करें। साथ ही साइबर धोखाधड़ी से बचाव और वित्तीय सतर्कता पर भी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
किन पंचायतों में होगा आयोजन?
शिविर इन पंचायतों में आयोजित किए जाएंगे –
आदित्यपुर (गम्हरिया ब्लॉक) – दुग्धा, जयकान, कांड्रा
राजनगर (गोविन्दपुर) – एदल, राजनगर
ईचागढ़ – तिरूलडीह-2
खरसावां – बीटापुर, कृष्णापुर
कुकड़ू – जानुम
नीमडीह – झीमरी, समानपुर, तिल्ला
जिला अग्रणी प्रबंधक ने स्थानीय जनप्रतिनिधियों और नागरिकों से अपील की है कि वे इन शिविरों में अधिक से अधिक संख्या में भाग लें और सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं।
इसे भी पढ़ें : Jharkhand Liquor Scam: IAS विनय चौबे को मिली बेल, लेकिन फिर भी नहीं आ पाएंगे बाहर – जानिए वजह
There is no ads to display, Please add some


















































