Chaibasa: 3600 बोतल कोडीन युक्त कफ सिरप के साथ तीन गिरफ्तार

चाईबासा:  जगन्नाथपुर थाना क्षेत्र के तोड़ांगहातु आईटीआई मोड़ के पास पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 407 मालवाहक वाहन से भारी मात्रा में कफ सिरप बरामद किया। गुप्त सूचना के आधार पर हुई छापेमारी में 3600 बोतल वनरैक्स कफ सिरप (30 पेटियां) जब्त की गईं, जिसका बाजार मूल्य लगभग 7.02 लाख रुपये आंका गया है।

कैसे हुई कार्रवाई
मध्यरात्रि करीब 12:30 बजे पुलिस को सूचना मिली थी कि रांची से जैतगढ़ की ओर अवैध रूप से कफ सिरप की खेप लाई जा रही है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (एसडीपीओ) रफाएल मुर्मू के नेतृत्व में छापामारी दल बनाया गया। चेकिंग अभियान के दौरान वाहन संख्या झ01डी-1678 को रोका गया और उसमें से अवैध कफ सिरप बरामद किया गया।

गिरफ्तार आरोपी
घटनास्थल से तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया:
राजेंद्र प्रधान (37), ग्राम चिरूमाठा स्कूल टोला, थाना आनंदपुर।
अमरदीप लागुरी (31), ग्राम तोड़ांगहातु, थाना जगन्नाथपुर।
सुनील तिर्की (28), ग्राम चारबंदिया, थाना आनंदपुर।
मुख्य सरगना अनिसुर रहमान उर्फ राजु, ग्राम रहीमाबाद, थाना जगन्नाथपुर का बताया जा रहा है, जिसकी तलाश जारी है।

बरामदगी
मालवाहक वाहन (407 एक्स, रजिस्ट्रेशन झ01डी-1678)
30 पेटियां वनरैक्स कफ सिरप (कुल 3600 बोतल)
अनुमानित मूल्य: ₹7,02,000

 

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: जमशेदपुर में बिना हेलमेट वाले चालकों को अब नहीं मिलेगा पेट्रोल, प्रशासन ने कसा शिकंजा

 


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : बर्मामाइंस में अवैध हथियारों के साथ तीन गिरफ्तार, दो देसी पिस्टल बरामद

कपाली के मो. आबिद से 97 हजार रुपये में हथियार खरीदने का खुलासा, पुलिस खंगाल रही हथियार तस्करी का नेटवर्क जमशेदपुर : शहर में अपराधियों और अवैध हथियारों के खिलाफ…

Spread the love

Potka: बंगला क्लब खैरपाल में मां दुर्गा की भव्य प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र, दर्शन को उमड़ रही भीड़

पोटका : बंगला क्लब खैरपाल में दुर्गा पूजा के अवसर पर मां दुर्गा समेत अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं श्रद्धालुओं के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मूर्तिकार…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time