जादूगोड़ा : जमशेदपुर के जादूगोड़ा स्थित राखा कॉपर माइंस के पूर्व कर्मचारियों ने मंगलवार को कंपनी के खिलाफ धरना प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड ने उनसे किए गए वादे पूरे नहीं किए हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर उनकी मांगे नहीं मानी गईं तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।
धरना पर बैठे हरे राम ओझा ने बताया कि जुलाई 2001 में करीब 701 अधिकारियों और कर्मचारियों को जबरन काम से निकालकर माइंस बंद कर दी गई थी। उस समय कंपनी प्रबंधन ने वादा किया था कि खदान दोबारा खुलने पर प्रत्येक निकाले गए कर्मचारी के एक बेटे को नौकरी दी जाएगी और बकाया वेतन भी चुकाया जाएगा।
लेकिन अब जब 24 साल बाद राखा कॉपर माइंस फिर से चालू हुई है तो कंपनी पुराने कर्मचारियों के परिवार को मौका देने के बजाय बाहर के लोगों को नौकरी दे रही है। इससे कर्मचारियों में गुस्सा है। कर्मचारियों ने कहा कि अगर उन्हें उनका हक नहीं मिला तो वे आंदोलन को और तेज करेंगे।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में अपात्र राशनकार्डधारियों की पहचान, 20 हजार से अधिक नाम हटाए गए
There is no ads to display, Please add some


















































