Jamshedpur: पूर्वी सिंहभूम में अपात्र राशनकार्डधारियों की पहचान, 20 हजार से अधिक नाम हटाए गए

जमशेदपुर:  उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार पूर्वी सिंहभूम जिले में अपात्र राशन कार्डधारियों की जांच और नाम हटाने की प्रक्रिया तेज़ी से चल रही है। इस संबंध में जिला आपूर्ति पदाधिकारी जुल्फीकार अंसारी ने प्रखंडवार जारी के.पी.आई रिपोर्ट की जानकारी दी।

रिपोर्ट के अनुसार, जिले में कुल 22,975 संदिग्ध आधार प्रविष्टियां मिली थीं, जिनमें से 20,067 नामों को डिलीट किया जा चुका है, जबकि 2,746 प्रविष्टियों का सत्यापन अभी जारी है। इसी प्रकार, RCMS श्रेणी (18 वर्ष से कम आयु एवं 100 वर्ष से ज्यादा आयु के एकल सदस्य कार्डधारी) में कुल 16,399 प्रविष्टियां थीं। इनमें से 2,274 नाम हटाए गए, 793 योग्य पाए गए, जबकि 13,332 का सत्यापन किया जा रहा है।

जिले में छह माह या इससे अधिक समय से राशन नहीं लेने वाले मौन राशन कार्डधारियों की संख्या 1,64,237 पाई गई। इनमें से 50,323 को डिलीट, 576 योग्य, जबकि 1,13,338 का सत्यापन जारी है। सर्वाधिक मौन राशन कार्ड सदस्य जमशेदपुर शहरी क्षेत्र (68,565) तथा गोलमुरी-कम-जुगसलाई क्षेत्र (46,703) में पाए गए हैं।

वहीं, जिले में डुप्लिकेट लाभुकों की संख्या 25,321 रही। इनमें से 426 को हटाया गया, 4,009 योग्य पाए गए और 20,886 का सत्यापन शेष है।

उपायुक्त ने कहा कि यह कार्रवाई वास्तविक लाभुकों तक खाद्यान्न पहुंचाने के उद्देश्य से की जा रही है। उन्होंने सभी प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को लंबित मामलों का शीघ्र निष्पादन करने का निर्देश दिया है, ताकि अपात्र राशनकार्डधारियों को हटाकर पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ समय पर मिल सके।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: खाद्य सुरक्षा विभाग की योजनाओं के प्रचार-प्रसार हेतु नुक्कड़ नाटक का आयोजन

Spread the love

Related Posts

Bahragora : ब्रामनकुंडी के पौराणिक शिव मंदिर में आस्था का सैलाब, कटीली टहनियों पर लेटकर भोक्ताओं ने शुरू किया ऐतिहासिक गाजन पर्व

बहरागोड़ा : ब्रामनकुंडी पंचायत स्थित पौराणिक शिव मंदिर में वर्षों पुरानी परंपरा को जीवंत रखते हुए चार दिवसीय गाजन पर्व का हर्षोल्लास के साथ शुभारंभ हो गया है, जहाँ गुरुवार…

Spread the love

Gua : सेल संबद्ध डीएव चिड़िया के कक्षा अष्टम बोर्ड टाँपर आदित्य प्रेयश बना

सारंडा के घने वन क्षेत्र स्थित डीएवी चिड़िया के बच्चों को तराशने एवं कामयाबी की मंजिल तक पहुंचाने में विद्यालय प्रबंधन कृत संकल्पित : प्राचार्य देवेन्द्र कु पाणिनि गुवा :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time