Jamshedpur: जमशेदपुर में हिंदू जागरण मंच का कार्यक्रम, पुनः अखंड भारत बनाने का संकल्प

जमशेदपुर:  गोलमुरी केबल क्लब में सोमवार को हिंदू जागरण मंच के तत्वावधान में अखंड भारत स्मृति दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंच के जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल ने की, जबकि मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के मनोज गिरी उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में मनोज गिरी ने कहा कि अखंड भारत कोई कल्पना नहीं, बल्कि हमारी सांस्कृतिक चेतना और ऐतिहासिक विरासत है। उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता का दायित्व है कि वह इस सपने को साकार करने के लिए निरंतर प्रयासरत रहे। विहिप के अरुण सिंह ने कहा कि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम आने वाली पीढ़ियों को एकजुट, सशक्त और गौरवशाली भारत सौंपें।

मंच के जिलाध्यक्ष बलबीर मंडल ने कहा कि विभाजन ने हमें केवल सीमाओं में बाँटा है, लेकिन हमारी आत्मा आज भी एक है। उन्होंने कहा कि समय आ गया है कि हम उस एकात्मता को पुनः जीवित करें।

कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत की सांस्कृतिक विरासत और राष्ट्रीय एकता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह दिन सिर्फ स्मरण का नहीं, बल्कि पुनः अखंड भारत बनाने के संकल्प का दिन है। उन्होंने नागरिकों से राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कार्य करने का आह्वान किया।

इस अवसर पर दिनेश कुमार, हरीकिशोर तिवारी, शिवशंकर सिंह, कन्हैया सिंह, अनिल सिंह, धर्मेंद्र प्रसाद, बबुआ सिंह, संतोष ठाकुर, जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, अप्पू तिवारी, पप्पू उपाध्याय, राणा डे, शैलेश गुप्ता, सागर राय, कुमार अभिषेक, हरेराम यादव, दिलीप पासवान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे। समापन पर सभी ने मिलकर पुनः अखंड भारत के निर्माण का संकल्प लिया और राष्ट्रहित में निरंतर समर्पित रहने की प्रतिज्ञा की।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: परसुडीह में किराना दुकान से चोरी, हजारों का सामान और नकदी गायब

Spread the love

Related Posts

Muri : कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में कारगिल मेला का आयोजन 

मुरी : सिल्ली विस के बांसिया में कारगिल शहीद नागेश्वर महतो के सम्मान में विशाल कारगिल मेला का आयोजन किया गया । मुख्य अतिथि विधायक अमित महतो ने कारगिल शहीद…

Spread the love

Jamshedpur : बिरसानगर में अज्ञात युवकों ने दुकानदार के साथ की मारपीट, प्राथमिकी दर्ज, हमलावरों की पहचान के लिए सीसीटीवी खंगाल रही है पुलिस 

जमशेदपुर : बिरसानगर थाना क्षेत्र के जोन नंबर-4 स्थित शंकर स्टोर में अज्ञात युवकों द्वारा हमला किए जाने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *