Jamshedpur: परसुडीह में किराना दुकान से चोरी, हजारों का सामान और नकदी गायब

जमशेदपुर:  परसुडीह थाना क्षेत्र के करनडीह लाइन टोला में रविवार देर रात किराना दुकान में चोरी की वारदात हुई। चोरों ने ‘तारक नाथ स्टोर’ का ताला तोड़कर हजारों रुपये के सामान और नकदी पर हाथ साफ कर दिया।

सोमवार सुबह जब दुकानदार आशुतोष साहू दुकान खोलने पहुंचे तो टूटा हुआ ताला देख हैरान रह गए। जांच में पता चला कि दुकान से एक बोरा अरवा चावल, एक बोरा मसूर दाल, 20 किलो उसना चावल, 5 किलो पास्ता, 20 किलो आटा, दो टीन रिफाइंड तेल, महंगे साबुन और तीन हजार रुपये नकद चोरी हो गए हैं।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। रेलवे पटरी किनारे झाड़ियों से कुछ चोरी का सामान बरामद हुआ, जिसमें चावल, दाल और आटा शामिल हैं। हालांकि नकदी और बाकी सामान अब भी गायब है। पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

गौरतलब है कि रविवार तड़के इसी क्षेत्र में LBSM कॉलेज के पास एक अन्य दुकान में भी चोरी हुई थी। उस घटना में एक चोर को लोगों ने पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया था। दोनों मामलों को आपस में जोड़कर पुलिस जांच कर रही है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: साकची बाजार में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी, CCTV में कैद वारदात

Spread the love

Related Posts

 Potka : न्यू सबुज संघ क्लब की ओर से आयोजित मां मनसा पूजा में सम्मिलित हुई समाजसेवी दुखनी सोरेन, सुख, शांति, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की

पोटका : पोटका प्रखंड अंतर्गत कालिकापुर पंचायत के कालिकापुर गांव में न्यू सबुज संघ क्लब की ओर से आयोजित मां मनसा पूजा के अवसर पर पूजा पंडाल का विधिवत उद्घाटन…

Spread the love

Jamshedpur : नेशनल लोक अदालत को 12 को, डालसा ने आम लोगों के बीच चलाया जागरूकता अभियान 

जमशेदपुर : जिला विधिक सेवा प्राधिकार जमशेदपुर की ओर से नेशनल लोक अदालत की तैयारियां प्रारंभ हो गई है. नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा मामले निष्पादित हों, इसके…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time