पोटका: 30 अगस्त को पोटका प्रखंड के शंकरदा पंचायत में आयोजित होने वाले कांग्रेस पार्टी के कार्यक्रम को लेकर दामुडीह में तैयारी बैठक की गई। बैठक में प्रदेश प्रभारी राजू और प्रदेश अध्यक्ष की प्रस्तावित सभा को सफल बनाने की रणनीति पर चर्चा हुई।
बैठक में प्रखंड पर्यवेक्षक विजय यादव, आदिवासी कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष जसाई मार्डी, प्रखंड अध्यक्ष सौरभ चटर्जी, जिला महासचिव सोमेन मंडल, जिला सचिव जयराम हांसदा, प्रखंड सचिव लालटु दास, सनातन मुंडा, मंडल अध्यक्ष लासा मुर्मु, आदिवासी प्रखंड अध्यक्ष सपन सरदार, किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष आनंद दास, गुनधर गोप और वृंदावन महतो समेत कई नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।
नेताओं ने कहा कि कार्यक्रम में अधिक से अधिक ग्रामीणों और कार्यकर्ताओं की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रचार-प्रसार और संगठनात्मक स्तर पर तैयारी तेज की जाएगी।
इसे भी पढ़ें :
Jamshedpur: साकची बाजार में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी, CCTV में कैद वारदात
There is no ads to display, Please add some


















































