Jadugora : जदयू के घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष बने स्वरित राज शुक्ला व मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष चुने गए पप्पू सिंह

पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने तथा स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाने में जुटें कार्यकर्ता : सुबोध श्रीवास्तव

जादूगोड़ा : जनता दल यूनाइटेड की पूर्वी सिंहभूम जिला इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक बुधवार को घाटशिला स्थित रैन बसेरा ढाबा में आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिला महासचिव वीर सिंह देवगम ने की। बैठक में संगठन को गांव-गांव तक मजबूत करने और प्रखंड स्तर पर पार्टी की सक्रियता बढ़ाने को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। संगठन विस्तार के तहत कई अहम निर्णय लिए गए। पार्टी नेतृत्व ने स्वरित राज शुक्ला को घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष तथा पप्पू सिंह को मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष मनोनीत किया। इस अवसर पर

नव मनोनीत अध्यक्षों को पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं देते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने की उम्मीद जताई। बैठक में जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने कहा कि पार्टी लगातार ग्रामीण क्षेत्रों में अपनी पकड़ मजबूत कर रही है और आने वाले समय में संगठन को बूथ स्तर तक सक्रिय किया जाएगा। कार्यकर्ताओं को आम जनता के बीच जाकर सरकार की योजनाओं और पार्टी की नीतियों को पहुंचाने तथा स्थानीय समस्याओं को मजबूती से उठाने का निर्देश दिया गया।

बैठक में मुख्य रूप से सुबोध श्रीवास्तव, अजय कुमार, नीरज सिंह, हीरालाल प्रमाणिक, उपेन्द्र कुमार सिंह, सागर दीप मलला, अजय भगत और प्रतीक उपाध्याय सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : बगालडीही टोला में दो महीने से जलमीनार खराब, भीषण गर्मी में पेयजल के लिए मचा हाहाकार

Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time