Bahragora : काल का ग्रास बने चंद्रपुर के दो कमाऊ लाल: NH-33 पर भीषण हादसा, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

बहरागोड़ा : बरसोल थाना क्षेत्र की भूतिया पंचायत का चंद्रपुर गांव आज गहरे शोक में डूबा हुआ है। घाटशिला से कच्चा आम लादकर बिहार की ओर जा रही एक पिकअप वैन (JH05DU-0147) को हजारीबाग के चरही ओवरब्रिज (NH-33) के पास रात करीब 2:30 बजे एक अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण टक्कर में वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया, जिससे चंद्रपुर निवासी चालक सोना राम सोरेन (30) की घटनास्थल पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। वहीं, गंभीर रूप से घायल सहचालक रविंद्र नाथ मांडी (22) को स्थानीय लोगों की मदद से तुरंत अस्पताल भेजा गया, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंजूर था; रांची सदर अस्पताल में इलाज के दौरान सुबह 11 बजे उन्होंने भी दम तोड़ दिया। चरही पुलिस द्वारा पोस्टमार्टम के बाद शवों को गांव लाए जाते ही परिजनों की चीत्कार से पूरा माहौल गमगीन हो उठा। यह त्रासदी इसलिए भी बड़ी है क्योंकि दोनों मृतक अपने-अपने घरों के इकलौते सहारा थे, जो मेहनत-मजदूरी और ड्राइवरी कर अपने बुजुर्ग माता-पिता का पेट पाल रहे थे। इस हादसे ने सोना राम के 2 वर्षीय मासूम बेटे और रविंद्र नाथ की महज 6 महीने की दुधमुँही बेटी के सिर से हमेशा के लिए पिता का साया छीन लिया है। बूढ़े मां-बाप और अनाथ हुए बच्चों के भविष्य पर अब अंधकार छा गया है, जिसे देखते हुए ग्रामीणों ने स्थानीय प्रशासन, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से इस बेसहारा परिवार को अविलंब आर्थिक सहायता और सहारा देने की गुहार लगाई है।

इसे भी पढ़ें :Bahragora : लाल बहादुर शास्त्री उच्च विद्यालय में पांच नए क्लासरूम के निर्माण की शुरुआत, विधायक ने दी सौगात

Spread the love

Related Posts

Potka : 26 जुलाई को हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत भवन में लगेगा एकदिवसीय रक्तदान शिविर

पोटका : हल्दीपोखर पूर्वी पंचायत के जनप्रतिनिधियों के तत्वावधान में 26 जुलाई को पंचायत भवन में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसकी जानकारी जिला पार्षद सूरज मंडल और…

Spread the love

Jhargram : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की मौत मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई,  कलाकार जगतऔर स्थानीय लोगों में भारी रोष

झाड़ग्राम : प्रसिद्ध झुमुर कलाकार रजनी पात्र महतो की प्रसव के बाद हुई मौत के मामले में अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने पर कलाकारों और…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time