घाटशिला : घाटशिला में ट्रेनों की लेट लतीफी को लेकर 24 मई को घाटशिला रेलवे स्टेशन के समक्ष जदयू का हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। जिसकी घोषणा जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव ने घाटशिला में स्थल का निरीक्षण के बाद पत्रकारों को दी। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय भी शिरकत करेंगे। कार्यक्रम संध्या 4-30 बजे घाटशिला रेलवे स्टेशन के समक्ष रखी गई है। इसके पूर्व जदयू जिला अध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव व रेल यात्री संघर्ष समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सिंह, सुबोध श्रीवास्तव, नीरज सिंह, अमित शर्मा, राहुल पांडे, स्वरिक राज शुक्ला, घाटशिला पहुंचें एवं स्थानीय लोगों से कार्यक्रम में शामिल होने का आग्रह किया।
There is no ads to display, Please add some



















































