आस्था का अनूठा संगम: गमारिया के जलेश्वर शिव मंदिर में गाजन पर्व की धूम, भोक्ताओं ने जीभ में छड़ घोंपकर व अंगारों पर चलकर दिखाई शिव भक्ति

बहरागोड़ा : प्रखंड की ब्राह्मणकुंडी पंचायत अंतर्गत गमारिया स्थित ऐतिहासिक जलेश्वर शिव मंदिर में सात मौजा (गमारिया, छोटा कुलिया, कोषतडुआ, बड़ा कुलिया, नेतरा, जाउड़ी और केंद्रडीहा) के ग्रामीणों द्वारा सामूहिक रूप से पारंपरिक गाजन पर्व बेहद हर्षोल्लास और अगाध आस्था के साथ मनाया गया। उत्सव के दौरान श्रद्धालु व भोक्ता सबसे पहले कोषतडुआ तालाब में पवित्र स्नान करने के बाद गाजे-बाजे की थाप पर शिव तांडव करते हुए मंदिर प्रांगण पहुंचे, जहां मुख्य पुजारी अजित मिश्रा ने विधि-विधान से बाबा भोलेनाथ की विशेष पूजा-अर्चना संपन्न कराई। इस अलौकिक पर्व में शिव भक्तों के हैरतअंगेज कारनामे आकर्षण का केंद्र रहे, जहां कई भोक्ताओं ने अपनी जीभ में आठ से दस फीट लंबी लोहे की छड़ घोंपकर और दहकते अंगारों पर नंगे पांव चलकर भगवान शिव के प्रति अपनी अटूट आस्था का प्रदर्शन किया, जिसे देखने के लिए भारी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस धार्मिक अनुष्ठान के तहत रात में पवित्र ‘गोरिया भार’ लाया गया, जिसके बाद देर रात ओडिशा से आई सुप्रसिद्ध टीम द्वारा प्रस्तुत किए गए मनमोहक छऊ नृत्य ने उपस्थित जनसमूह को मंत्रमुग्ध कर दिया; वहीं इस भव्य गाजन उत्सव को पूर्णतः सफल और सुरक्षित बनाने में मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सोमनाथ सतपति, सचिव मनोज महापात्र, सदस्य शंकर दत्त, सुकुमार दत्त, बाबलू नायक, रामजीवन नायक, बुतरू सिंह सहित सभी सातों गांवों के ग्रामीणों की अत्यंत सराहनीय एवं अहम भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : Bahragora : काल का ग्रास बने चंद्रपुर के दो कमाऊ लाल: NH-33 पर भीषण हादसा, मासूमों के सिर से उठा पिता का साया

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित…

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time