जादूगोड़ा : भूमिज-समाज के ओल गुरु महेन्द्रनाथ सरदार के पैतृक गांव उड़ीसा के (गोहालडंगरी ) माधवडीह पहुंच कर झारखंड व ओडिशा राज्य के भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार ( जादूगोड़ा ) व पूर्व अध्यक्ष पाईको सिंह ने शिष्टाचार मुलाकात की व भूमिज समाज के मुद्दे चर्चा की। यहां बताते चले कि भूमिज-समाज के ओल गुरु महेन्द्रनाथ सरदार एक धरोहर और प्रमुख व्यक्ति हैं जिन्होंने गुरमाहीसिनी के गौहालडंगरी हाई स्कूल में एक क्लर्क काम करते हुए भूमिज भाषा के लिए ओल अनोल लिपि का आविष्कार किया जो आज देश के विभिन्न राज्यों में रहने वाले भूमिज समाज लोगो के लिए गौरव प्राप्त करने का अवसर प्रदान किया है । इधर केन्द्रीय टीमों के सदस्यों को ओल अनोल गुरु के धर्मपत्नी श्रीमती ललिता सरदार ने भूमिज परम्परा से लोटा पानी देकर स्वागत किया। उनसे मिलने गए प्रतिनिधिमंडल में झारखंड राज्य से भारतीय आदिवासी भूमिज समाज के राष्ट्रीय महासचिव दिनेश सरदार, टोटन सरदार तथा उड़ीसा राज्य से पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष पाईको सिंह, केन्द्रीय सचिव श्रीमती गीता मनी सिंह केन्द्रीय सदस्य गद्दाधर सिंह, महेन्द्रा सिंह अन्य वरिष्ठ समाजसेवी गण उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some



















































