Gua : गुवा पुलिस की तत्परता से लापता तीन बच्चों का सकुशल रेस्क्यू, परिजनों को सौंपा गया

गुवा : पश्चिम सिंहभूम जिले के गुवा थाना क्षेत्र में लापता हुए तीन बच्चों को गुवा पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गुरुवार सुबह सकुशल बरामद कर लिया। तीनों बच्चों को गुवा के हिरजीहाटिंग क्षेत्र में भटकते हुए देखा गया, जिसके बाद पुलिस ने तत्काल उन्हें रेस्क्यू कर गुवा थाना लाया। बाद में बच्चों के माता-पिता को बुलाकर उन्हें सुरक्षित सौंप दिया गया। जानकारी के अनुसार, गुवा थाना क्षेत्र के ठाकुरा गांव निवासी सुकरा चाम्पिया का 13 वर्षीय पुत्र दर्शना चाम्पिया बीते 15 मई से लापता था। काफी खोजबीन के बाद भी जब बच्चों का कोई सुराग नहीं मिला, तब परिजनों ने गुवा थाना में गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई थी। परिजनों ने बताया कि 15 मई की दोपहर दर्शना चाम्पिया गुवासाई स्कूल से पढ़ाई कर घर लौटा था। घर पहुंचने के बाद उसने खाना खाया और फिर अपने दो दोस्तों के साथ खेलने के लिए बाहर निकला। देर शाम तक वापस नहीं लौटने पर परिवार वालों की चिंता बढ़ गई। इसके बाद गांव और आसपास के क्षेत्रों में खोजबीन शुरू की गई। रिश्तेदारों और परिचितों के यहां भी जानकारी ली गई, लेकिन बच्चों का कोई पता नहीं चल पाया। बताया जा रहा है कि दर्शना के साथ खेलने गए उसके दोनों दोस्त भी उसी दिन से लापता थे। तीनों बच्चों के अचानक गायब हो जाने से गांव में भय और चिंता का माहौल बन गया था। परिजन लगातार बच्चों की सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे थे। मामले की सूचना मिलते ही गुवा थाना पुलिस सक्रिय हुई और लगातार जांच व खोजबीन अभियान चलाया। पुलिस की तत्परता और प्रयास के कारण आखिरकार तीनों बच्चों को हिरजीहाटिंग क्षेत्र से सुरक्षित बरामद कर लिया गया। बच्चों के सकुशल मिलने के बाद परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस के प्रति आभार जताया।

इसे भी पढ़ें : Gua : 13 वर्षीय किशोर सहित तीन बच्चे पांच दिन से लापता, परिजनों में मचा कोहराम

Spread the love

Related Posts

Jadugora : करीम सिटी कॉलेज के छात्र वरुण महतो की जादूगोड़ा में ट्रेन हादसे में मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

जादूगोड़ा : करीम सिटी कॉलेज के छात्र वरुण महतो ( 19) की जमशेदपुर-खड़गपुर jरेल खंड पर स्थित राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। घटना बुधवार…

Spread the love

Muri : 27 से 31 म‌ई तक मोदी सरकार का पूतला दहन एवं 9-10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन का निर्णय

मुरी : राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा की आनलाईन बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ झारखंड सहित देशभर में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया. उक्त बैठक में पूरे देश…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time