जादूगोड़ा : करीम सिटी कॉलेज के छात्र वरुण महतो ( 19) की जमशेदपुर-खड़गपुर jरेल खंड पर स्थित राखा माइंस रेलवे स्टेशन पर ट्रेन हादसे में मौत हो गई। घटना बुधवार की है। वरूण महतो चांडिल थाना क्षेत्र के लेटेंमदा पंचायत के टोला दारूदा का रहने वाला था। पिता का नाम धीरेंद्र नाथ महतो है। वह करीम सिटी कॉलेज ( जमशेदपुर) का छात्र था। घटना के बाबत बताया जाता है कि मृतक वरुण महतो सुबह पांच बजे घर से निकला जहां उसका शव राखा माइंस रेलवे स्टेशन में क्षत-विक्षत अवस्था में घाटशिला जीआरपी ने बरामद किया। फिलहाल उसका शव जादूगोड़ा यूसिल अस्पताल के शव गृह में रखा गया है। जहां बृहस्पतिवार को घाटशिला में पोस्ट मार्टम के बाद अंतिम संस्कार किया जाएगा।
इसे भी पढ़ें : Jadugora : जदयू के घाटशिला प्रखंड अध्यक्ष बने स्वरित राज शुक्ला व मुसाबनी प्रखंड अध्यक्ष चुने गए पप्पू सिंह
There is no ads to display, Please add some



















































