Jadugora : जादूगोड़ा में जनगणना कर्मी को बाहरी व्यक्ति समझ ग्रामीण जानकारी शेयर करने में बरत रहे हैं कोताही, धर्मडीह के 15 घरों का हुआ सर्वे

जादूगोड़ा : जादूगोड़ा में जनगणना के कार्य में शिक्षक जुट गये हैं। जादूगोड़ा के धर्मडीह मुहल्ले में जनगणना कर्मी सह चापड़ी उत्क्रमित +2 हिन्दी उच्च विद्यालय के शिक्षक अविनाश मिश्रा ने घर-घर पहुंच कर घर के सर्वे का काम प्रारंभ किया। इस दौरान कई लोगों ने बाहरी व्यक्ति समझ अपने घर की जानकारी शेयर करने से इंकार कर दिया। हालांकि बाद में उन्हें समझाने के बाद वे माने व अपने घर का सर्वे कराया। पहले दिन धर्मडीह के 15 घरों का सर्वे किया गया। जिसमें परिवार के सदस्यों की संख्या से लेकर कुल 32 सवालों का जवाब फॉर्मेट में भरा गया। इस बाबत शिक्षक अविनाश मिश्रा ने कहा कि उन्हें स्कूल से आठ किलोमीटर दूर सर्वे का जिम्मा धर्मडीह गांव का मिला है। क्षेत्र के लिए अनजान चेहरा होने के कारण लोग खुलकर सहयोग नहीं कर रहे है। कई लोगो को समझाने के बाद वे अपने घर के सदस्यों से लेकर अन्य जानकारी शेयर करते है। पहले दिन15 घरों का सर्वे का काम किया गया। यह अभियान आगामी 12 जुलाई तक चलेगा।

इसे भी पढ़ें : Jadugora : करीम सिटी कॉलेज के छात्र वरुण महतो की जादूगोड़ा में ट्रेन हादसे में मौत,परिजनों का रो रोकर बुरा हाल

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित…

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time