Chaibasa : भारत रत्न राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता एवं भारत को 21वीं सदी की दिशा देने वाले दूरदर्शी नेता थे : सोनाराम सिंकू

पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनी,भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई

चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय ) : जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता जगन्नाथपुर के विधायक सह पार्टी के उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकू ने की।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुएजगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़ दल) सोनाराम सिंकू ने अपने संबोधन में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी आधुनिक भारत के निर्माता, भारत को 21वीं सदी की दिशा देने वाले दूरदर्शी नेता, भारत रत्न एवं सूचना प्रौद्योगिकी, पंचायती राज, शिक्षा तथा युवाओं को सशक्त बनाने में दिए गए ऐतिहासिक योगदान को स्मरण किया जाता रहेगा।

उनके साथ सभी उपस्थित सदस्यों ने उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया। मौके पर पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी के चित्र पर अन्य पुष्प अर्पित करने वाले में जगन्नाथपुर कांग्रेस प्रखण्ड अध्यक्ष ललित कुमार दोराईबुरू, वरिष्ठ कांग्रेसी विपिन सिंकु, आफताब आलम, रंजन गोप, मंडल अध्यक्ष दिनेश प्रधान, मकर ध्वज सरदार,

क्रांति तिरिया, बबलू गोप, संजय गोप, संतोष नाग मुंडा, लोकनाथ पान, हरीश पान, सरफराज आलम, विजय नायक रोशन पान, रंजीत गगराई, प्रकाश गोप कांग्रेसजन उपस्थित थे। इस अवसर पर जगन्नाथपुर एवं नोवामुंडी प्रखण्ड कांग्रेस कॅमेटी के सदस्यगण एवं वरिष्ठ कांग्रेसजनों ने स्वर्गीय राजीव गांधी के देश निर्माण के प्रति अपने विचार रखे।

इसे भी पढ़ें : Gua : बड़ाजामदा में गहराया जल संकट, चार महीने से सूखे पड़े नल, ग्रामीणों में भारी आक्रोश


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर – 19 में भाग लेकर शहर लौटे खिलाड़ियों का हुआ स्वागत

जमशेदपुर : सीआईएससीई नेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट अंडर 19 के खिलाड़ियों के शहर लौटने पर देर रात स्वागत किया गया। गौरतलब हो कि ( करनाल ) हरियाणा में 29 सितंबर से…

Spread the love

Jamshedpur : बर्मामाइंस में प्रशासन का बड़ा एक्शन, अतिक्रमण कर बनी 17 दुकानें हटायी गई, टाटा स्टील के आवेदन पर हुई कार्रवाई

स्टार टॉकीज के समीप आशीर्वाद होटल के पीछे सरकारी जमीन से हटाया गया अवैध कब्जा जमशेदपुर : सरकारी भूमि पर किए गए अतिक्रमण के खिलाफ जमशेदपुर जिला प्रशासन ने कार्रवाई…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time