Gua : बुन्ड़ू गांव में जेएसएलपीएस महिला समिति ने चलाया नशा मुक्ति अभियान

गुवा : पश्चिम सिंहभूम जिले के टोन्टो प्रखंड अंतर्गत नक्सल प्रभावित बुन्डू गांव में शुक्रवार को जेएसएलपीएस (JSLPS) महिला समिति की ओर से नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान का नेतृत्व महिला समिति की अध्यक्ष सुखमती पुरती ने किया। अभियान के दौरान गांव के महिलाओं और पुरुषों को शराब एवं अन्य नशीले पदार्थों के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई। समिति की महिलाओं ने ग्रामीणों से अपील करते हुए कहा कि नशे से दूर रहकर ही परिवार और समाज को बेहतर दिशा दी जा सकती है। महिला समिति की सदस्यों ने कहा कि नशे की वजह से कई परिवार बिखर रहे हैं और युवा गलत रास्ते की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे में गांव-गांव जागरूकता अभियान चलाना समय की जरूरत है। अभियान में शामिल महिलाओं ने बुन्डु गांव को नशामुक्त बनाने तथा सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर काम करने का संकल्प लिया। इस मौके पर रानदाय पुरती, बुरसु अंगारिया, बेला पूर्ति, मुगी पुरती, दुगी पुरती, लक्ष्मी पुरती, लेम्बो अंगरिया समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं एवं पुरुष उपस्थित थे।

इसे भी पढ़ें : Gua : एनएमडीसी उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति चुनाव में दिखा उत्साह, निदेशक एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पांच प्रत्याशी हैं मैदान में

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जीण माता परिवार की सदस्या देवी खन्ना का निधन

जमशेदपुर : धार्मिक संस्था श्री जीण माता परिवार जमशेदपुर के संस्थापक शंभु खन्ना एवं कोषाध्यक्ष विनोद खन्ना की भाभी जीण माता परिवार की सदस्या देवी खन्ना (74 साल) (धर्मपत्नी स्वः…

Spread the love

Gua : गुवा के कच्छी धौड़ा में 72 घंटे का अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन शुरू, बिहार, बंगाल और ओडिशा से पहुंची विभिन्न संकीर्तन मंडलियां

गुवा : गुवा के कच्छी धौड़ा में शुक्रवार से श्री श्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का शुभारंभ श्रद्धा और भक्तिमय माहौल के बीच किया गया। तीन पहर तक चलने वाला…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time