Muri : 12 दिनों से 18 माह की बच्ची गायब, बरामदगी की मांग को लेकर सदर थाना के समक्ष लोगों ने किया प्रदर्शन

मासूम अदिति पांडे के मामले में त्वरित कार्रवाई कर पीड़ित परिवार को प्रशासन संतुष्ट करे : देवेन्द्र नाथ महतो

मुरी : रांची सदर थाना क्षेत्र से 18 माह की मासूम अदिति पांडे लापता है, उसकी गुमसुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज है, लेकिन अभी तक उसका सुराग नहीं मिल सका है. इस मामले को लेकर बच्ची के परिजनों के साथ जेएलकेएम के केंद्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेंद्र नाथ महतो की अगुवाई में सदर थाना, रांची में शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया गया।

साथ ही सदर थाना प्रभारी कुलदीप कुमार को एसएसपी राकेश रंजन के नाम ज्ञापन सौंपा गया। कार्यक्रम में जेएलकेएम के केन्द्रीय वरीय उपाध्यक्ष देवेन्द्र नाथ महतो, अदिति की माता अंकिता पांडे,  पिता मनीष पांडे,   बड़ी संख्या में महिला, सामाजिक कार्यकर्ता, युवाओं एवं आम नागरिकों ने भाग लेकर मासूम बच्ची की सुरक्षित वापसी एवं त्वरित न्याय की मांग को बुलंद किया।

देवेद्र नाथ महतो ने कहा कि पिछले 12 दिनों से एक 18 माह की मासूम बच्ची का लापता रहना अत्यंत गंभीर विषय है। यह केवल एक परिवार का दर्द नहीं, बल्कि पूरे समाज और कानून-व्यवस्था पर बड़ा सवाल है। प्रशासन इस मामले को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए शीघ्र सकुशल बरामदगी सुनिश्चित करे। प्रशासन तत्काल अदिति की स्थिति स्पष्ट कर परिजन को संतुष्ट करे। उन्होंने कहा कि यदि जल्द ठोस कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा। मासूम अदिति पांडे की सकुशल बरामदगी तक न्याय और इंसाफ की लड़ाई जारी रहेगी।

प्रदर्शन के उपरांत प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर बच्ची की अविलंब सकुशल बरामदगी, उच्चस्तरीय जांच, दोषियों पर कठोर कार्रवाई एवं मामले की नियमित मॉनिटरिंग की मांग की गई।कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि एक मासूम बच्ची की सुरक्षा पूरे समाज की जिम्मेदारी है, ऐसे मामलों में लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अंत में देवेन्द्र नाथ महतो ने आम जनता से अपील करते हुए कहा कि इंसानियत और न्याय के लिए एकजुट होकर आवाज बुलंद करें, ताकि मासूम अदिति अपने परिवार तक सुरक्षित लौट सके।

इसे भी पढ़ें : Muri : व्यावसायिक प्रशिक्षकों का 13 माह का मानदेय बकाया, भुगतान की मांग को लेकर जेएलकेम ने निकाली पदयात्रा  


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा के सीतारामडेरा क्षेत्र में विकास कार्यों को मिली नई रफ्तार, विधायक पूर्णिमा साहू ने 61.50 लाख की विभिन्न योजनाओं का किया लोकार्पण

जमशेदपुर : जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा क्षेत्र में आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण और जनसुविधाओं के विस्तार की दिशा में विधायक पूर्णिमा साहू ने सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने दुर्गा पूजा को लेकर पेश-ए-इमाम, मस्जिदों के अध्यक्ष एवं सचिव के साथ बैठक, आपसी भाईचारा एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील

सीसीटीवी से होगी निगरानी, सोशल मीडिया की भ्रामक खबरों एवं एआई जनरेटेड फेक वीडियो से सावधान रहने, भ्रामक खबरों को प्रसारित नहीं करने के संबंध में भी जागरूक करने की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time