Gua : गुवा के कच्छी धौड़ा में 72 घंटे अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का समापन

गुवा : गुवा के कच्छी धौड़ा में 24 पहर यानी 72 घंटे से चल रहे श्री श्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का सोमवार देर शाम श्रद्धा और भक्ति भाव के साथ समापन किया गया। तीन दिनों तक चले इस धार्मिक आयोजन में क्षेत्र के श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल हुए और लगातार हरिनाम संकीर्तन से पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा। समापन के उपरांत कीर्तन मंडलियों द्वारा नगर भ्रमण निकाला गया। इस दौरान श्रद्धालु भजन-कीर्तन करते हुए पूरे क्षेत्र का भ्रमण किए। नगर भ्रमण के बाद धार्मिक परंपरा के अनुसार कलश का विसर्जन कारो नदी में किया गया। जय श्रीराम और हरिनाम के जयघोष से पूरा क्षेत्र गूंज उठा। इस आयोजन को सफल बनाने में श्री श्री अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन कमेटी के सदस्यों की अहम भूमिका रही। मौके पर राजा ठक्कर, राजू चौबे, निलेश ठक्कर, दयालाल ठक्कर, भावेश ठक्कर, नरेश चौबे, बबलू मिश्रा, पंकज ठक्कर, विपिन ठक्कर सहित कई श्रद्धालु एवं स्थानीय लोग मौजूद रहे।

इसे भी पढ़ें : Gua : एनएमडीसी उपभोक्ता भंडार सहकारी समिति चुनाव में दिखा उत्साह, निदेशक एवं कार्यकारिणी सदस्य पद के लिए पांच प्रत्याशी हैं मैदान में


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Bahragora : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में सहियाओं के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम का सफलतापूर्वक समापन

बहरागोड़ा : बहरागोड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. उत्पल मुर्मू की अध्यक्षता में 10 दिनों तक चले सहिया और सहिया साथियों के कौशल एवं ज्ञान वृद्धि मूल्यांकन कार्यक्रम…

Spread the love

Potka : सेवा संकल्प अभियान के तहत आंगनबाड़ी सेविका-सहायिका को भाजपा नेत्री ने किया सम्मानित

पोटका : भाजपा महिला नेत्री सीमा मंडल के नेतृत्व में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन में सेवा और समर्पण को उत्सव के रूप में मनाते हुए…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time