Muri : सिल्ली थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक  

मुरी : सिल्ली थाना में बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक हुई। संचालन कर रहे फारूक मोमिन ने कहा कि बकरीद में काटे जाने वाले बकरे का बचे खराब चमड़े या हडडी को सही तरीके से जमीन में गाड़ दिया जाए ताकि दूसरे समुदाय को बुरा न लगे और भाईचारा भी बना रहे। वही सिल्ली थाना प्रभारी नवीन कुमार ने कहा कि शांति पूर्ण बकरीद मनाने की जिम्मेदारी पुलिस की है। साथ ही आम जनता को निर्देश दिए कि अफवाहों से बचने का प्रयास करें। मुरी थाना प्रभारी विकास कुमार ने शांति पूर्ण ढंग से बकरीद मनाने की अपील की। समाजिक संगठन के जिम्मेदार लोगों ने कहा कि अभी तक सिल्ली के इतिहास में कभी भी पर्व त्योहार में कोई बात नहीं हुई। कई लोगों ने अपने अपने विचार दिए। बैठक में अरुण कुमार यादव, उदय कुमार सिंह,  मुन्ना सिंह, देवाशीष दत्ता, लालू उरांव, मोहम्मद चांद, राजेश साहु, मेघनाथ महतो, जसरुददीन समेत मुस्लिम कमेटी एवं शांति समिति के सदस्य गण मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : Muri : 27 से 31 म‌ई तक मोदी सरकार का पूतला दहन एवं 9-10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन का निर्णय

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित…

Spread the love

Potka : विश्व पर्यावरण दिवस पर तिरिंग गांव में जागरूकता कार्यक्रम, नैनो ऑर्चर्ड का उद्घाटन

पोटका : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एचडीएफसी बैंक परिवर्तन परियोजना एवं एडेंट सोशल वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन के संयुक्त तत्वावधान में तिरिंग गांव में पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time