मुरी : राष्ट्रीय संयुक्त किसान मोर्चा की आनलाईन बैठक में केंद्र सरकार के खिलाफ झारखंड सहित देशभर में आंदोलन शुरू करने का निर्णय लिया गया. उक्त बैठक में पूरे देश से संयुक्त किसान मोर्चा के नेता उपस्थित थे। जिसमें निर्णय लिया गया कि 27 से 31 मई तक जगह-जगह मोदी सरकार का पुतला दहन किया जाएगा. साथ ही 9 और 10 अगस्त को देशव्यापी जेल भरो आंदोलन प्रारंभ किया जाएगा. मोर्चा का मानना है कि केंद्र सरकार द्वारा ट्रंप के दबाव में रूस व इरान ने पेट्रोलियम एवं गैस नहीं खरीदने पर भारत में व्यापक संकट पैदा हो गया है, साथ ही भारतीय रूपया की सबसे ज्यादा गिरावट हुई है. देश भर में नफरत की राजनीति, किसान विरोधी बिज और बिजली विधेयक, चार लेबर कोड, भारत अमेरिका व्यापार समझौता, मनरेगा के खात्मे के खिलाफ संयुक्त किसान सड़कों पर उतर कर मोदी सरकार के विफलता व देश की संप्रभुता की रक्षा व देश की रक्षा के लिए देशव्यापी आंदोलन तेज करेगी.
इसे भी पढ़ें : Muri : 12 दिनों से 18 माह की बच्ची गायब, बरामदगी की मांग को लेकर सदर थाना के समक्ष लोगों ने किया प्रदर्शन
There is no ads to display, Please add some



















































