Gua : गुवा सेल अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं, वार्डों में लगे नए एसी, रविवार को भी खुलेगी लैब

गुवा : गुवा सेल अस्पताल में साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने के साथ-साथ भीषण गर्मी को देखते हुए मरीजों की सुविधा हेतु कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं। अस्पताल के मेल वार्ड एवं महिला वार्ड में नए एयर कंडीशन लगाए गए हैं, जबकि पुराने एयर कंडीशन की मरम्मत कर उन्हें पुनः चालू किया गया है। इससे अस्पताल में भर्ती मरीजों को गर्मी से काफी राहत मिलेगी। यह जानकारी गुवा सेल अस्पताल के मुख्य चिकित्सा प्रभारी अशोक कुमार अमन ने दी। उन्होंने बताया कि फिजियोथैरेपी विभाग में भी नया एयर कंडीशन लगाया गया है, ताकि मरीजों को बेहतर उपचार सुविधा मिल सके। उन्होंने आगे कहा कि पहले रविवार को अस्पताल की लैब बंद रहती थी, लेकिन अब मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए लैब को रविवार के दिन भी खोलने का निर्णय लिया गया है। इससे अब मरीज रविवार को भी आवश्यक जांच करा सकेंगे। अस्पताल की साफ-सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने के लिए फ्री बाकेट सिस्टम का उपयोग किया जा रहा है तथा अटेंडेंट की संख्या भी बढ़ाई गई है। वहीं सप्लाई कंस्ट्रक्शन मजदूरों के लिए आरओ की नई मशीन लगाई गई है, जिससे उन्हें स्वच्छ पेयजल उपलब्ध हो सके। इसके अलावा अस्पताल के किचन का उद्घाटन भी किया गया है तथा दवाओं की उपलब्धता बढ़ाई गई है, ताकि मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल सकें।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा के कच्छी धौड़ा में 72 घंटे अखंड नाम यज्ञ संकीर्तन का समापन


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : अग्रसेन जयंती सप्ताह के अवसर पर अग्रवाल युवा मंच ने इस्कॉन मंदिर में किया राशन दान

जमशेदपुर : अग्रवाल युवा मंच, जमशेदपुर द्वारा पूर्वी सिंहभूम जिला अग्रवाल सम्मेलन के तत्वावधान में आयोजित अग्रसेन जयंती सप्ताह के पावन अवसर पर शनिवार को इस्कॉन मंदिर, जमशेदपुर में राशन…

Spread the love

Jamshedpur :  कन्हैया सिंह की पत्नी ने पुलिस पर लगाया पति को झूठे केस में फंसाने का आरोप

कहा- विरोधियों की शह व पैसे लेकर तीन दिनों बात फर्जी आर्म्स बरामदी दिखायी जमशेदपुर : गैंगस्टर अखिलेश सिंह के सहयोगी कन्हैया सिंह की पत्नी शुष्मा सिंह ने पुलिस पर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time