Gua : तेज आंधी में सूखा पेड़ गिरा, ओडिया हाई स्कूल का कंप्यूटर रूम क्षतिग्रस्त

गुवा : किरीबुरू के हिलटॉप क्षेत्र में सोमवार शाम आई तेज आंधी के दौरान एक बड़ा सूखा पेड़ बिजली के खंभे और तार को अपनी चपेट में लेते हुए ओडिया हाई स्कूल परिसर पर गिर पड़ा। इस घटना में स्कूल के कंप्यूटर रूम को नुकसान पहुंचा है, वहीं हिलटॉप आवासीय क्षेत्र की बिजली आपूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई है। घटना के बाद हिलटॉप स्कूल मार्ग पर बड़े वाहनों की आवाजाही भी प्रभावित रही। अचानक पेड़ गिरने से इलाके में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों ने बताया कि तेज हवा के कारण पेड़ जड़ से टूटकर बिजली तार और खंभे पर गिर गया, जिससे विद्युत व्यवस्था ठप हो गई। हालांकि राहत की बात यह रही कि घटना के समय स्कूल परिसर में कोई मौजूद नहीं था और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। सूचना मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन और बिजली विभाग की टीम मौके पर पहुंची तथा गिरे हुए पेड़ को हटाने और बिजली आपूर्ति बहाल करने का कार्य शुरू किया गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि आवासीय और स्कूल क्षेत्रों के आसपास मौजूद सूखे एवं जर्जर पेड़ों की जल्द पहचान कर उन्हें हटाया जाए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचा जा सके।

इसे भी पढ़ें : Gua : गुवा सेल अस्पताल में बढ़ी सुविधाएं, वार्डों में लगे नए एसी, रविवार को भी खुलेगी लैब

Spread the love

Related Posts

Gua : गुवा में मनाया गया आहार दिवस, लाभुकों को किया गया जागरूक

गुवा : गुवा के विभिन्न राशन डीलरों के यहां आहार दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पूर्वी पंचायत की मुखिया चांदमनी लागुरी एवं जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी गीता देवी उपस्थित…

Spread the love

Jamshedpur : भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को प्रदेश किसान मोर्चा की डॉ रानी ठाकुर ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित 

जमशेदपुर :  विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के रांची आगमन के दौरान प्रदेश किसान मोर्चा की पदाधिकारी डॉ रानी ठाकुर ने…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time