जादूगोड़ा : पूर्व मुख्यमंत्री चंपई सोरेन की पुत्री दुखनी सोरेन ने पोटका विधान सभा में अपनी सक्रियता बढ़ा दी है। शुक्रवार को वह करनडीह स्थित बिजली विभाग के कार्यालय में पहुंचीं तथा अधिकारियों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को बिजलो उपभोक्ताओं की परेशानी से अवगत कराया। इस दौरान बिजली विभाग के अधिकारियों ने समस्याओं के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। वार्ता के दौरान उन्होंने बिजली के जर्जर तार एवं पुराने खंभों को जल्द बदलने, खुले में लटकते तारों को अंडरग्राउंड करने, ट्रांसफार्मर की क्षमता बढ़ाने, बार-बार बिजली कटौती की समस्या, लो-वोल्टेज, खराब मीटर, जले हुए ट्रांसफार्मर को शीघ्र बदलने, गांवों में नए पोल लगाने, खराब स्ट्रीट लाइट बनवाने, बारिश एवं आंधी के समय बिजली बाधित होने जैसी समस्याओं को प्रमुखता से उठाया। साथ ही ग्रामीणों को समय पर और सही बिजली बिल उपलब्ध कराने, गलत बिल में सुधार, नए बिजली कनेक्शन में हो रही परेशानियों एवं बिजली विभाग की शिकायतों के त्वरित समाधान पर भी अधिकारियों से सकारात्मक वार्ता की। अधिकारियों द्वारा भी सभी समस्याओं पर गंभीरता से संज्ञान लेते हुए जल्द समाधान का आश्वासन दिया गया।
There is no ads to display, Please add some



















































