Jamshedpur : टिनप्लेट पार्क में सात दिवसीय पतंजलि सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ

जमशेदपुर : टिनप्लेट पार्क में पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम द्वारा सात दिवसीय सर्व रोग निवारक शिविर का शुभारंभ किया गया। शिविर का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ किया गया। शिविर में डायबिटीज, ब्लड प्रेशर, गठिया, वात रोग, पेट की समस्या, थायराइड, साइनस, अनिद्रा, अधकपारी, कमर दर्द जैसे अनेक रोगों के समाधान हेतु यौगिक और आयुर्वेदिक उपाय बताए गए। शिविर का संचालन पतंजलि योग समिति, पूर्वी सिंहभूम के जिला प्रभारी नरेंद्र कुमार ने किया। इस अवसर पर एक्यूप्रेशर विशेषज्ञ जवाहरलाल ने बिना किसी दवा के, केवल शरीर के विभिन्न एक्यूप्रेशर पॉइंट दबाकर विभिन्न रोगों के निदान बताएं। मौके पर वरिष्ठ योग शिक्षक शिव प्रसाद सिंह, उत्पल महापात्रा, मुख्तार सिंह, आशुतोष कुमार झा, आरती सिन्हा, देवेंद्र सिंह राधेश्याम प्रसाद, राम जन्म प्रसाद, अमित महापात्रा समेत कई योग साधक उपस्थित रहे।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : जमशेदपुर में जदयू की प्रमंडलीय बैठक 26 को, तैयारियां तेज

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से CII झारखंड के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, डेवलपमेंट प्रोसेस में नॉलेज और इंडस्ट्री पार्टनर के तौर पर भूमिका निभाने की कही बात

जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से कांके रोड रांची स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में कॉन्फेडरेशन ऑफ इंडियन इंडस्ट्री (CII) झारखंड के एक प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। मुख्यमंत्री से मुलाकात करने…

Spread the love

Gua : सारंडा में फिर दौड़ेगी अर्थव्यवस्था, TATA STEEL के विजया-2 माइंस के संचालन को मिली हरी झंडी

गुवा : पश्चिम सिंहभूम के सारंडा क्षेत्र के हजारों बेरोजगार युवाओं, ट्रक मालिकों और छोटे कारोबारियों के लिए बड़ी राहत की खबर सामने आई है। राज्य सरकार ने देश की…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time