Jamshedpur : भीषण गर्मी को देखते हुए सभी सरकारी कार्यालयों एवं सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने का डीसी ने दिया निर्देश

जमशेदपुर : जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त राजीव रंजन द्वारा जिले के सभी विभागों एवं कार्यालय प्रधानों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं। उन्होने निर्देशित किया है कि जिले में पड़ रही भीषण गर्मी एवं लू की स्थिति को देखते हुए सभी सरकारी कार्यालयों, आवासीय परिसरों, सार्वजनिक स्थलों, पार्क-चौराहों तथा आम नागरिकों के आवागमन वाले स्थानों पर शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

उपायुक्त ने विशेष रूप से शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में चापाकलों एवं जलमीनारों की आवश्यक मरम्मती सुनिश्चित करने तथा खराब पेयजल स्रोतों को अविलंब दुरुस्त कराने का निर्देश दिया है। साथ ही संबंधित विभागों को अपने-अपने क्षेत्रों में नियमित निगरानी रखने को कहा गया है ताकि आमजन को पेयजल संकट का सामना न करना पड़े। आवश्यकतानुरूप टैंकर से भी पेयजलापूर्ति का निर्देश दिया गया है।

सभी कार्यालय प्रधानों को अपने कार्यालय/आवासीय भवनों में पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित कर उसकी फोटोग्राफ उपलब्ध कराने का भी निर्देश दिया गया है। पेयजल एवं स्वच्छता विभाग तथा नगर निकायों के पदाधिकारियों को सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं खराब चापाकलों व जलमीनारों की त्वरित मरम्मत कराने का निर्देश दिया गया है।

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur : सिलिकोसिस प्रभावित व्यक्तियों एवं मृतक के आश्रितों की मेडिकल बोर्ड के समक्ष 28 मई को होगी जांच


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में झाड़ग्राम जिले में 100 शाखाएं स्थापित करने का लक्ष्य, हिन्दू मिशन मैदान में मेरा गांव-मेरा शाखा का आयोजन

झाड़ग्राम :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झाड़ग्राम जिले में 100 शाखाएं स्थापित करने के लक्ष्य के साथ चलाए जा रहे ‘मेरा गांव, मेरा शाखा’ अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, आवेदनों पर दिया कार्रवाई का निर्देश

जमशेदपुर :  जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time