परगना आयो पुनता मुर्मू ने नए माझी बाबा राजेश मुर्मू को पगड़ी पहनाकर किया सम्मानित
जादूगोड़ा : संथाल समाज में वर्षों से चली आ रही स्वशासन व्यवस्था के त हत कालिकापुर तोरफ परगना पुनता मुर्मू ने मातकुमडीह गांव के निवर्तमान माझी बाबा सालखू मुर्मू के बेटे राजेश मुर्म को पगड़ी पहनाकर व शपथ दिलाकर गांव का माझी बाबा घोषित किया। जिसे सभी ग्रामीणों ने स्वीकार किया तथा स्वागत किया। मौके पर नये माझी बाबा बने राजेश मुर्मू ने कहा कि उनके पिता सालखू मुर्मू के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें जिम्मेदारी दी गई है। ऐसे में आने वाले दिनो में सामाजिक व्यवस्था को मजबूती देने का उन्होंने संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि समाज ने उन्हें जो जिम्मेवारी सौंपी है उनकी उम्मीदों पर वे खरा उतरेंगे। गांव का विकास व युवाओं को शिक्षा से जोड़ कर गांव को समृद्धि की ओर ले जाना उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इसके पूर्व महिलाओं ने पानी से उनका चरण धोकर राजेश मुर्मू का स्वागत किया। तत्पश्चात उन्हें समाज के प्रति न्याय करने की शपथ दिलाई गई।इस कार्यक्रम में देश जायरेत वीरेन टुडू, जुगसलाई परगना बाबा दसमत हांसदा व कालिकापुर तोरफ परगना पुनता मुर्मू, निवर्तमान माझी बाबा सालख मुर्मू, समेत सुशांतो हेंब्रम, मानसिंह हांसदा, रघुनाथ मुर्मू, अनिल मुर्मू, उदय मुर्मू, मुखिया बाघराय सोरेन, भोजो मार्डी, हरिपदों मुर्मू, सुंदर सोरेन, नाने सोरेन, घनी राम मुर्मू, वास्ता हेंब्रम, जगो माझी, ईश्वर मुर्मू समेत अन्य माझी बाबाओ ने भाग लिया व नए माझी बाबा राजेश मुर्मू को आशीर्वाद दिया।
There is no ads to display, Please add some



















































