Jhargram : ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के बीच किया गया समर सेफ्टी किट का वितरण, विधायक, एसपी व  एसबीआई के अधिकारी रहे मौजूद

झाड़ग्राम : झाड़ग्राम जिला पुलिस द्वारा बुधवार को झाड़ग्राम शहर के पांच माथा मोड पर ट्रैफिक कर्मियों के लिए समर सेफ्टी किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया। यह कार्यक्रम भारतीय स्टेट बैंक के कॉर्पोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी (CSR) पहल के सहयोग से आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मानव सिंगला, पुलिस अधीक्षक झाड़ग्राम; लक्ष्मीकांत साऊ विधायक झाड़ग्राम ; एसबीआई के क्षेत्रीय प्रबंधक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय), अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) सहित जिला पुलिस प्रशासन के कई वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

भीषण गर्मी और प्रतिकूल मौसम परिस्थितियों में लगातार ड्यूटी करने वाले ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की सेवा और समर्पण को देखते हुए उन्हें आवश्यक सुरक्षा किट वितरित किए गए। इन किटों में छाता, रेनकोट, पानी की बोतल, रिफ्लेक्टिव जैकेट, सनग्लासेस, तौलिया, बैग, ओआरएस पैकेट और मास्क शामिल थे, ताकि ड्यूटी के दौरान कर्मियों को गर्मी से राहत और सुरक्षा मिल सके।

पहल के तहत पूरे झाड़ग्राम जिले में कुल 500 समर सेफ्टी किट वितरित किए गए। साथ ही जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में भी ट्रैफिक ड्यूटी में तैनात कर्मियों के लिए इसी तरह के वितरण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

यह पहल झाड़ग्राम जिला पुलिस की अपने कर्मियों के कल्याण, सुरक्षा और स्वास्थ्य के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है। जिला पुलिस ने कहा कि ट्रैफिक कर्मी पूरे वर्ष कठिन परिस्थितियों में जनता की सुरक्षा और सुचारु यातायात व्यवस्था बनाए रखने के लिए लगातार कार्य करते हैं।

इसे भी पढ़ें : Jhargram : विधि व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई : डीएम-एसपी 

Spread the love

Related Posts

Muri : एआईएलआरएसए का 10वां ब्रांच टीजीएम सह फैमिली सेफ्टी सेमिनार मुरी में संपन्न, नई कार्यकारिणी का गठन

मुरी :  एआईएलआरएसए, दक्षिण-पूर्व रेलवे, मुरी ब्रांच, रांची मंडल का 10वां ब्रांच टीजीएम सह फैमिली सेफ्टी सेमिनार रेलवे इंस्टीट्यूट, मुरी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन एआईएलआरएसए के जनरल…

Spread the love

Jamshedpur : मासिक लोक अदालत में 106 मामलों का निष्पादन, मिला 20.02 लाख रुपये राजस्व

जमशेदपुर :  जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डालसा), जमशेदपुर के अध्यक्ष सह प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश अरविंद कुमार पांडेय के मार्गदर्शन में शनिवार को सिविल कोर्ट जमशेदपुर एवं अनुमंडलीय न्यायालय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time