Kharagpur : खड़गपुर समेत देशभर में 47 स्थानों पर रोजगार मेले का आयोजन, पीएम के हाथो 51 हजार को मिला नियुक्ति पत्र

खड़गपुर : युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने और उन्हें सशक्त बनाने की दिशा में केंद्र सरकार की पहल पर शनिवार को देशभर के 47 स्थानों पर 19वें रोजगार मेले का आयोजन किया गया। इस राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वर्चुअल माध्यम से नव नियुक्त अभ्यर्थियों को संबोधित किया तथा विभिन्न केंद्रीय विभागों एवं संगठनों में चयनित करीब 51 हजार युवाओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए।

खड़गपुर में यह कार्यक्रम मल्टी-डिसिप्लिनरी जोनल ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट (MDZTI) एवं सुपरवाइजर्स ट्रेनिंग सेंटर (STC) परिसर में आयोजित हुआ, जहां उत्साहपूर्ण माहौल के बीच लगभग 142 नव नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र सौंपे गए। नियुक्ति पत्र पाकर युवाओं के चेहरे खुशी से खिल उठे और पूरे परिसर में उत्सव जैसा वातावरण देखने को मिला।

कार्यक्रम में कई गणमान्य अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति रही। केंद्रीय बंदरगाह, पोत परिवहन एवं जलमार्ग राज्य मंत्री शांतनु ठाकुर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे, जबकि पश्चिम बंगाल सरकार के मंत्री दिलीप घोष ने भी कार्यक्रम की शोभा बढ़ाई। अपने संबोधन में अतिथियों ने नव नियुक्त युवाओं को बधाई देते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार पारदर्शी एवं त्वरित भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है।

उन्होंने युवाओं से ईमानदारी, समर्पण और जिम्मेदारी के साथ कार्य करते हुए राष्ट्र निर्माण में योगदान देने का आह्वान किया। खड़गपुर मंडल के मंडल रेल प्रबंधक लालित मोहन पांडेय सहित रेलवे के कई वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। डीआरएम ने अपने संबोधन में नव नियुक्त अभ्यर्थियों को अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और सेवा भावना के महत्व से अवगत कराते हुए उन्हें भविष्य के लिए प्रेरित किया।

रोजगार मेला आज देशभर के युवाओं के लिए एक महत्वपूर्ण मंच बनकर उभरा है, जो पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया, कौशल आधारित रोजगार और युवा सशक्तिकरण के प्रति सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

इसे भी पढ़ें : Khargpur : खड़गपुर मंडल के खंतापाड़ा और सोरो स्टेशनों के बीच नव निर्मित तीसरी रेल लाइन का उद्घाटन जल्द, सीआरएस ने किया निरीक्षण


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jhargram : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष में झाड़ग्राम जिले में 100 शाखाएं स्थापित करने का लक्ष्य, हिन्दू मिशन मैदान में मेरा गांव-मेरा शाखा का आयोजन

झाड़ग्राम :  राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर झाड़ग्राम जिले में 100 शाखाएं स्थापित करने के लक्ष्य के साथ चलाए जा रहे ‘मेरा गांव, मेरा शाखा’ अभियान…

Spread the love

Jamshedpur : उपायुक्त ने जन शिकायत निवारण दिवस में सुनी नागरिकों की समस्याएं, आवेदनों पर दिया कार्रवाई का निर्देश

जमशेदपुर :  जन शिकायत निवारण दिवस पर उपायुक्त राजीव रंजन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान नागरिकों ने अपनी व्यक्तिगत एवं जनहित से…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time