Jamshedpur: साकची बाजार में दिनदहाड़े स्कूटी चोरी, CCTV में कैद वारदात

जमशेदपुर:  शहर के भीड़भाड़ वाले साकची बाजार में रविवार शाम चोरों ने दिनदहाड़े एक स्कूटी उड़ा ली। घटना अपन्ना लाइन की है, जहां स्थानीय दुकानदार अजय कुमार अपनी दुकान के सामने स्कूटी खड़ी कर काम में व्यस्त थे।

घटना सीसीटीवी में साफ-साफ रिकॉर्ड हो गई है। फुटेज में चोर आराम से स्कूटी को स्टार्ट करता और वहां से फरार होता नजर आ रहा है।

पीड़ित दुकानदार अजय कुमार ने तुरंत साकची थाना में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने सुजुकी एक्सिस मॉडल की स्कूटी (नंबर JH 05 CF 4266, ग्रे मेटालिक रंग) चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दिनदहाड़े हुई इस वारदात से बाजार में सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठे हैं। स्थानीय दुकानदारों का कहना है कि बाजार में लगातार भीड़ रहती है, ऐसे में चोरी जैसी घटनाएं चिंता का विषय हैं।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिले में ‘आदि कर्मयोगी अभियान’ की तैयारी, ग्राम स्तर पर बनेगा समाधान केंद्र

Spread the love

Related Posts

Adityapur : आदित्यपुर में अवैध संबंध को लेकर युवक पर चली थी गोली, दो आरोपी गिरफ्तार, हथियार व कारतूस बरामद

आदित्यपुर : सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में युवक पर गोली चलाने के मामले का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने…

Spread the love

Potka : मुकुंदसाईं में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में 151 कन्याएं कलश यात्रा में हुई शामिल 

पोटका : पोटका प्रखंड के मुकुंदसाईं गांव में राधा गोविंद क्लब के तत्वावधान में राधा-गोविंद मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर गुरुवार को 151 कन्याओं की भव्य कलश यात्रा निकाली…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *