गिरिडीह : झारखंड राज्य के सभी स्कूलों में 19 मई से 21 मई 2026 तक आयोजित होने वाले तीन दिवसीय समर कैंप के तहत मंगलवार को डिस्ट्रिक्ट मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय पचंबा गिरिडीह में समर कैंप का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रातःकालीन प्रार्थना सभा में बच्चों को शपथ दिलाकर की गई।
समर कैंप में कुल 243 विद्यार्थियों ने भाग लिया, जिनमें 145 लड़के एवं 98 लड़कियां शामिल हैं। कैंप के पहले दिन बच्चों के लिए विभिन्न खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।
फिटनेस गतिविधियों के अंतर्गत योग अभ्यास, दौड़, रिले रेस, रस्सी कूद, पुशअप, सीटअप तथा स्किपिंग जैसी प्रतियोगिताएं आयोजित हुईं, जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वहीं “सृजन के बचपन” कार्यक्रम के तहत बच्चों ने मिट्टी, लकड़ी एवं कागज से खिलौने तथा झारखंड की संस्कृति से जुड़ी विभिन्न वस्तुओं का निर्माण किया।
बच्चों द्वारा प्रस्तुत सृजनात्मक कार्यों ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। विद्यालय परिसर पूरे दिन बच्चों की ऊर्जा, उत्साह और रचनात्मकता से गुलजार रहा। आयोजकों ने बताया कि इस प्रकार के समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास, आत्मविश्वास और रचनात्मक क्षमता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
इसे भी पढ़ें : Gua : बायोमीट्रिक प्रणाली लागू करने पर सेल प्रबंधन पर सवाल
There is no ads to display, Please add some



















































