Tata Motors में बोनस समझौते के बाद जोरदार जश्न, अध्यक्ष – महामंत्री का मजदूरों ने किया स्वागत

जमशेदपुर:  टाटा मोटर्स में हुए ऐतिहासिक बोनस समझौते के बाद सोमवार को कंपनी के विभिन्न डिवीजनों में यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह का जबरदस्त स्वागत हुआ।

सुबह 9 बजे टाटा मोटर्स के व्हीकल फैक्ट्री प्लांट-3 में सैकड़ों मजदूरों और यूनियन पदाधिकारियों ने अध्यक्ष और महामंत्री का फूल-मालाओं और तालियों से स्वागत किया।
इस मौके पर महामंत्री आरके सिंह ने कहा – “यह समझौता केवल यूनियन का नहीं, बल्कि हर मजदूर भाई का है। चर्चाएँ भले ही अलग-अलग थीं, लेकिन बातचीत के समय हमेशा मुझे अपने मजदूर भाइयों के चेहरे याद रहे। इसी ताकत से हम आपकी बात प्रबंधन के सामने मजबूती से रख पाए।”

कार्यक्रम में प्रबंधन की ओर से जीएम किरण नरेंद्र, मुनीष राणा और अनिमेष कुमार मौजूद थे। संचालन नवीन कुमार ने किया और धन्यवाद ज्ञापन अजय सिंह बब्बू ने दिया।

इसके बाद सुबह 11:30 बजे वर्ल्ड ट्रक डिवीजन में दूसरा स्वागत समारोह आयोजित हुआ। यहां भी अध्यक्ष और महामंत्री समेत प्रबंधन पदाधिकारियों को अंगवस्त्र और फूलों की माला पहनाकर सम्मानित किया गया।

इस मौके पर प्रबंधन से मनीष वर्मा, संदीप चौकसे, सेल्वा राज और सुजीत झा मौजूद थे। यूनियन उपाध्यक्ष आरआर दुबे ने स्वागत भाषण दिया और संचालन मनोज कुमार सिंह ने किया।

शाम को चमरिया गेस्ट हाउस में इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजीवा रेड्डी का भी भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान यूनियन अध्यक्ष शशि भूषण प्रसाद और महामंत्री आरके सिंह ने रेड्डी के साथ-साथ यूथ इंटक के राष्ट्रीय अध्यक्ष पी. श्री निवासन और राष्ट्रीय इंटक कोषाध्यक्ष सुरेंद्र राव को जेएन टाटा साहब का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। कार्यक्रम में यूनियन के तमाम पदाधिकारी और कमेटी मेंबर मौजूद रहे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: उपायुक्त ने राजनीतिक दलों के साथ की बैठक, त्रुटिरहित मतदाता सूची निर्माण पर हुई चर्चा

Spread the love
  • Related Posts

    Ghatsila :घाटशिला विधानसभा में दर्दनाक सड़क दुर्घटना में घायल परिवार को देखने टीएमएच पहुंचे विधायक सोमेश चंद्र सोरेन

    घाटशिला : टाटा मेन हॉस्पिटल में 1 सितंबर रात 9:00 बजे घाटशिला विधानसभा में नशे की हालत में एक कार चालक ने अपने कार से नदी के पुल पर एक…

    Spread the love

    Chaibasa : टाटा डी० ए० वी० पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन

    चाईबासा : टाटा डी० ए० वी० पब्लिक स्कूल नोवामुंडी में स्कूल के सी० सी० ए० विभाग के तत्वावधान में वेशभूषा प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। उक्त आयोजन में नर्सरी से कक्षा…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time