जमशेदपुर: टाटानगर रेलवे स्टेशन की पार्किंग में मंगलवार को यात्रियों और पार्किंग प्रबंधन के बीच जमकर विवाद हुआ।
मिली जानकारी के अनुसार, रांची नंबर की एक कार को सुबह 11:40 बजे पार्किंग में खड़ा किया गया था। जब शाम 4:30 बजे वाहन निकालने की कोशिश की गई, तो पार्किंग कर्मचारियों ने यात्रियों को 5,310 रुपये का बिल थमा दिया।
अचानक इतनी बड़ी राशि देखकर यात्रियों ने विरोध किया। काफी देर तक पार्किंग में हाई वोल्टेज ड्रामा चलता रहा। बाद में विवाद शांत करने के लिए प्रबंधन ने कार मालिक से 1,000 रुपये लेकर उन्हें जाने दिया।
इस घटना को लेकर लोगों में नाराजगी है। यात्रियों का कहना है कि पार्किंग व्यवस्था पारदर्शी नहीं है और मनमाने ढंग से पैसे वसूले जा रहे हैं।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई का दिया आश्वासन
There is no ads to display, Please add some


















































