Jamshedpur: जन शिकायत निवारण दिवस में उपायुक्त ने सुनी जनता की समस्याएं, समयबद्ध कार्रवाई का दिया आश्वासन

जमशेदपुर:  समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को जन शिकायत निवारण दिवस में बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीण और शहरी नागरिकों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं।

लोगों ने राशन कार्ड से जुड़ी समस्याएं, सरकारी जमीन पर अतिक्रमण, बीपीएल कोटा में निजी स्कूलों में नामांकन, पीडीएस दुकान के अनुज्ञप्ति, आंगनबाड़ी केंद्र निर्माण, लंबित म्यूटेशन, पेंशन व राशन निकालने में बैंक खाते फ्रीज की दिक्कत, जाति प्रमाण पत्र, भूमि विवाद, भू-माफिया की शिकायतें, मुख्यमंत्री मंइयां सम्मान योजना, लंबित भुगतान, सोसाइटी पार्किंग विवाद, मकान निर्माण विवाद, खेलों से जुड़े आर्म्स लाइसेंस, आवास, ऋण, सड़क मरम्मत, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना और अवैध कब्जे से संबंधित ज्ञापन दिए।

उपायुक्त ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि सभी मामलों पर गंभीरता से संज्ञान लेकर निर्धारित समयसीमा में कार्रवाई की जाए। उन्होंने कहा कि नागरिकों की समस्याओं का त्वरित और पारदर्शी समाधान जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। कई मामलों का समाधान मौके पर ही कर दिया गया।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: EVM वेयरहाउस की सुरक्षा का उपायुक्त ने लिया जायजा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

Spread the love

Related Posts

Potka : पोटका के पण्डियासाई गांव में जल जमाव सेे ग्रामीण परेशान, सात महीने पानी में डूबी रहती है मुख्य सड़क, प्रशासन से सड़क निर्माण की मांग

पोटका : कोवाली पंचायत अंतर्गत पण्डियासाई गांव में जलजमाव की समस्या से ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, साल के करीब सात महीने…

Spread the love

Jamshedpur :  आस्था के 24 वर्षों की परंपरा का निर्वहन करने बाबा धाम रवाना हुआ नवयुवक कांवरिया संघ का जत्था

समाजसेवी अमप्रीत सिंह काले ने दूरभाष से कांवरिया जत्था को दी शुभकामनाएं, कहा-महादेव जी की कृपा समस्त ब्रह्मांड पर बनी रहे सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर 105 किलोमीटर की पदयात्रा कर…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time