Jamshedpur: EVM वेयरहाउस की सुरक्षा का उपायुक्त ने लिया जायजा, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी रहे मौजूद

जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम के जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने मंगलवार को कीताडीह स्थित ईवीएम वेयरहाउस का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और मशीनों के रखरखाव की गहन जांच की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण में ईवीएम और वीवीपैट मशीनों के सुरक्षित रखरखाव, सीसीटीवी कैमरों की 24×7 निगरानी और रिकॉर्ड संधारण की स्थिति की समीक्षा की गई। उपायुक्त ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया कि निर्वाचन आयोग की सभी मानक प्रचालन प्रक्रिया (SOPs) का पूरी तरह पालन होना चाहिए।

उपायुक्त ने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी तरह की लापरवाही या शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सीसीटीवी रिकॉर्डिंग का समय पर बैकअप रखना और उसकी नियमित जांच अनिवार्य है। साथ ही, वेयरहाउस में दैनिक निरीक्षण रजिस्टर और लॉगबुक को पारदर्शी और अद्यतन रूप में बनाए रखने के निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे। उपायुक्त ने कहा कि पारदर्शिता और उच्चस्तरीय निगरानी सुनिश्चित करने के लिए सुरक्षा व्यवस्था की नियमित ऑडिट और समयबद्ध समीक्षा की जाएगी.

 

 

इसे भी पढ़ें : प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी से संतों में विवाद, शंकराचार्य ने रामभद्राचार्य को दिया करारा जवाब

Spread the love

Related Posts

Gua : सेल चिरिया स्थित धुबिल माइंस आंदोलन को विधायक सोनाराम सिंकु ने सेल के पदाधिकारियों से वार्ता कर हल किया

आंदोलनकारी बोले, यह आर -पार की है लड़ाई गुवा : सेल के दुबिल माइंस में बेरोजगारी की मार झेल रहे आंदोलनकारियों से मिलने जगन्नाथपुर विधायक सह उप मुख्य सचेतक (सत्तारूढ़…

Spread the love

Bahragora : बाबा चित्रेश्वर धाम की मुख्य सड़क बनी दलदल, श्रावण मास से पहले ग्रामीणों ने सड़क मरम्मत की गई मांग

बहरागोड़ा : तीन राज्य झारखंड, ओडिशा और पश्चिम बंगाल सहित देश के विभिन्न हिस्सों से आने वाले श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र ऐतिहासिक बाबा चित्रेश्वर धाम इन दिनों प्रशासनिक…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time