प्रेमानंद महाराज पर टिप्पणी से संतों में विवाद, शंकराचार्य ने रामभद्राचार्य को दिया करारा जवाब

वाराणसी:  जगदगुरु रामभद्राचार्य द्वारा वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज पर की गई टिप्पणी के बाद साधु-संतों के बीच नई बहस छिड़ गई है। इस विवाद पर ज्योतिष पीठ के शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तीखी प्रतिक्रिया दी और कहा कि जो दिनभर भगवान का नाम ले रहा है, वह संस्कृत न जानने का आरोप कैसे झेल सकता है।

अविमुक्तेश्वरानंद का जवाब
स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने कहा, “वो पीले कपड़े वाले महात्मा प्रेमानंद जी, अगर संस्कृत का एक अक्षर भी नहीं जानते तो फिर दिनभर जो ‘राधे-राधे’, ‘कृष्ण-कृष्ण’, ‘हे गोविंद’, ‘हे गोपाल’ कहते हैं, वो किस भाषा के शब्द हैं? भगवान का नाम तो संस्कृत में ही है। जो दिनभर नाम जप कर रहा है, वही संस्कृत बोल रहा है।”

किस बात से शुरू हुआ विवाद?
दरअसल, जगदगुरु रामभद्राचार्य ने हाल ही में एक पॉडकास्ट में कहा था कि प्रेमानंद महाराज संस्कृत का एक अक्षर भी नहीं जानते। उन्होंने यहां तक चुनौती दी कि अगर प्रेमानंद महाराज उनके श्लोकों का अर्थ समझा दें तो वे उन्हें चमत्कारी मान लेंगे।

विवाद बढ़ने के बाद रामभद्राचार्य ने सफाई देते हुए कहा कि उनकी मंशा प्रेमानंद महाराज का अपमान करने की नहीं थी। उन्होंने कहा, “प्रेमानंद जी मेरे पुत्र समान हैं। जब भी वे मिलेंगे, मैं उन्हें हृदय से लगाऊंगा।”

 

 

इसे भी पढ़ें :  Hartalika Teej 2025: आज महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत, शिव-पार्वती की आराधना से मिलेगा सुख-सौभाग्य


There is no ads to display, Please add some
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : बहरागोड़ा के ताड़ुआ गांव में श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ श्री श्री निगमानंद जी का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड की पारुलिया पंचायत स्थित ताड़ुआ गांव में शनिवार को सदगुरु श्री श्री निगमानंद सरस्वती परमहंस देव का एक दिवसीय पूर्णमासी सत्संग अपार श्रद्धा व भक्तिभाव के…

    Spread the love

    Chaibasa : प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया नमन 

    चाईबासा (सिद्धार्थ पाण्डेय) :   प्रख्यात अर्थशास्त्री एवं भारत के पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह की जयंती के अवसर पर जगन्नाथपुर प्रखण्ड कांग्रेस कमेटी की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time