Chaurchan Puja 2025: 27 अगस्त को पूरे उल्लास से मनाई जाएगी चौरचन पूजा, होगी कलंकित चंद्रमा की आराधना

पटना:  भाद्रपद मास की शुक्ल पक्ष चतुर्थी तिथि पर गणेश चतुर्थी के साथ ही मिथिला क्षेत्र में चौरचन पूजा का भी खास महत्व है। इस साल यह पर्व 27 अगस्त 2025 को धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे स्थानीय भाषा में चौठचंद या चारचन्ना पबनी भी कहा जाता है।

चंद्रोदय और पूजा का शुभ समय
इस दिन चंद्रोदय सुबह 8:34 बजे और चंद्रास्त रात 8:28 बजे होगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 6:25 से 7:55 बजे तक रहेगा।

पूजा का महत्व
चौरचन पर्व को मिथिला की सांस्कृतिक पहचान माना जाता है। जिस तरह छठ में सूर्य की पूजा होती है, उसी तरह इस दिन चंद्र देवता की आराधना की जाती है। मान्यता है कि इससे जीवन में सुख-समृद्धि, मानसिक शांति और स्थिरता मिलती है। साथ ही कुंडली में चंद्रमा से जुड़ी कमजोरियां दूर होती हैं।

 

इसे भी पढ़ें : Ganesh Chaturthi 2025: गणेश प्रतिमा घर लाते समय ध्यान में रखें ये बातें, बरसेगी सुख-समृद्धि और शांति

 

चंद्र दर्शन वर्जित फिर भी पूजा क्यों?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गणेश चतुर्थी की रात चंद्रमा देखना वर्जित माना जाता है, क्योंकि इससे मिथ्या कलंक लग सकता है। लेकिन मिथिला में इसके विपरीत विशेष मंत्रों के साथ चंद्रमा की पूजा की जाती है ताकि हर प्रकार के दोष से मुक्ति मिले।

पूजा विधि
व्रती महिलाएं एक दिन पहले बिना नमक का भोजन करती हैं और घर में दही जमाती हैं।
पूजा के दिन गंगा स्नान कर आंगन को गोबर से लीपकर रंगोली बनाई जाती है।
केले के पत्ते पर गोलाकार चंद्रमा बनाकर ठेकुआ, मिठाई, खीर और अन्य व्यंजन चढ़ाए जाते हैं।
रात में बांस की टोकरी में फल-मिठाई रखकर चंद्रमा को अर्घ्य दिया जाता है।

यह पर्व न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है बल्कि मिथिलांचल की लोकसंस्कृति, पारिवारिक एकता और परंपरा का भी प्रतीक माना जाता है।

 

 

इसे भी पढ़ें :

Ganesh Chaturthi 2025: शिक्षा, धन, विवाह या संतान—हर कामना के लिए अलग गणेश प्रतिमा, जानें आपके लिए कौन-सी मूर्ति होगी शुभ
Spread the love
  • Related Posts

    Bahragora : मांगड़ोसोल में याद किए गए झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम, छठी पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

    बहरागोड़ा : बहरागोड़ा प्रखंड अंतर्गत भूतिया पंचायत के मांगड़ोसोल गांव में झारखंड आंदोलनकारी स्वर्गीय सनातन हेंब्रम की छठी पुण्यतिथि गुरुवार को सुरेंद्रनाथ हांसदा की अध्यक्षता में अत्यंत श्रद्धाभाव के साथ…

    Spread the love

    Bahragora : नशा मुक्ति के खिलाफ स्कूली बच्चों ने संभाली कमान, जागरूकता रैली निकाल ग्रामीणों को दी सीख

    बहरागोड़ा : युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में जाने से बचाने और एक स्वस्थ समाज के निर्माण के लिए बहरागोड़ा के कुमारडूबी दरखुली उच्च विद्यालय ने एक सराहनीय पहल…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    Share this Page

    Slide-In Box help you to share the page on the perfect time