Jamshedpur: मारवाड़ी समाज ने रंग और उमंग से सजाया सिंधारा महोत्सव, नवविवाहितों में दिखा उत्साह

जमशेदपुर:  काशीडीह मारवाड़ी समाज द्वारा मंगलवार को बिस्टुपुर स्थित श्री सत्यनारायण मारवाड़ी मंदिर (श्री श्याम मंदिर) में पारंपरिक चतड़ा चौथ सिंधारा महोत्सव का आयोजन किया गया। लंबे समय से भुला दिए गए इस त्योहार को नई पीढ़ी तक पहुंचाने और समाज की सांस्कृतिक धरोहर को जीवंत बनाने के उद्देश्य से यह पहल की गई।

यह आयोजन खासतौर पर 8 से 25 वर्ष तक के युवाओं और नवविवाहित जोड़ों के लिए किया गया। आयोजकों का कहना था कि इसका मकसद केवल त्योहार मनाना नहीं बल्कि समाज में एकता, मेल-जोल और सांस्कृतिक जुड़ाव को मजबूत करना भी है।

 

महोत्सव में गुड़धानी, डंका, खेल-मनोरंजन गतिविधियाँ, पुरुषों को मेहंदी लगाना, संगीत और पारंपरिक व्यंजन आकर्षण का केंद्र रहे। सभी खेलों और प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया और विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रांतीय मारवाड़ी सम्मेलन के अध्यक्ष सुरेश चंद्र अग्रवाल सह पत्नी मीना अग्रवाल शामिल हुए। उन्होंने काशीडीह समाज को इस भूली हुई परंपरा को पुनर्जीवित करने पर बधाई दी।
पूर्वी सिंहभूम जिला मारवाड़ी सम्मेलन अध्यक्ष मुकेश मित्तल और उनकी पत्नी ममता मित्तल ने भी आयोजन की सराहना की। कार्यक्रम की रचना करने वाले जिला महासचिव प्रदीप कुमार मिश्रा की सभी ने प्रशंसा की।

आयोजन की सफलता में नारी शक्ति विंग का विशेष योगदान रहा। संगीता शर्मा के नेतृत्व में स्वाति अग्रवाल, राखी शर्मा, रश्मि अग्रवाल, सुनीता अग्रवाल समेत कई महिलाओं ने मिलकर पूरे आयोजन को यादगार बनाया। संचालन रश्मि अग्रवाल और मेनका शर्मा ने किया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन स्वाति अग्रवाल ने दिया।

महोत्सव में भारी संख्या में युवा, महिलाएं और समाज के वरिष्ठजन शामिल हुए। नारी शक्ति विंग ने कहा कि उनका उद्देश्य केवल उत्सव मनाना नहीं, बल्कि समाज की युवा पीढ़ी को अपनी जड़ों और संस्कृति से जोड़ना था।

 

 

इसे भी पढ़ें : Chaurchan Puja 2025: 27 अगस्त को पूरे उल्लास से मनाई जाएगी चौरचन पूजा, होगी कलंकित चंद्रमा की आराधना


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time