Jadugora: तीन महीने से मजदूरों की जेब खाली, कंपनी पर बकाया रोकने का आरोप

जादूगोड़ा: आयडा द्वारा रुआम में आवंटित जमीन पर खिजाल स्टार्च नामक कंपनी पर मजदूरों का शोषण करने के आरोप लगे हैं। कंपनी में काम कर रहे 50 से अधिक मजदूरों को बीते तीन महीने से वेतन नहीं मिला है। मजदूरों का कहना है कि उन्होंने जून, जुलाई और अगस्त तक की मेहनताना पसीना बहाया, लेकिन आज तक तनख्वाह नहीं दी गई।

तेरगा गांव के मजदूरों – सरकार सोरेन, लख्खी लोहार, मनोहर दास, डॉमिनिक टेटे, पुकलु कर्मकार, शंकर किस्कू, राजेश सोरेन, विनोद सोरेन, बुढ़ान किस्कू, टिका राम हांसदा, मोहन सोरेन और अन्य ने आरोप लगाया कि कंपनी काम तो करा रही है लेकिन भुगतान नहीं कर रही।
उन्होंने बताया कि इस मामले की कई बार संवेदक गंगाराम से शिकायत की गई, लेकिन कोई नतीजा नहीं निकला।

मजदूरों ने साफ कहा है कि अगर एक सप्ताह के भीतर बकाया वेतन नहीं मिला तो वे कंपनी का गेट बंद कर आंदोलन शुरू करेंगे और संवेदक को बाहर का रास्ता दिखाएंगे।

मजदूरों ने अफसोस जताया कि स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने अब तक उनकी सुध नहीं ली। उन्होंने कहा कि सवाल सिर्फ मजदूरी का नहीं, बल्कि उनके परिवार की रोटी-रोज़ी का है। मजदूरों ने उम्मीद जताई कि प्रशासन और प्रतिनिधि इस मामले में हस्तक्षेप कर जल्द उनका हक दिलाएंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: मारवाड़ी समाज ने रंग और उमंग से सजाया सिंधारा महोत्सव, नवविवाहितों में दिखा उत्साह


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Potka : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में मनाया गया नौवां स्थापना दिवस

पोटका : रंभा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में गुरुवार को नर्सिंग विभाग का नौवां स्थापना दिवस एवं विश्व फार्मेसी दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत और दीप…

Spread the love

Jamshedpur : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष प्रभा पाड़िया अव्वल

जमशेदपुर : अखिल भारतीय मारवाड़ी महिला सम्मेलन की प्रथम राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक में राष्ट्रीय स्तर पर प्रदेश अध्यक्षों के लिए दो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। इनमें ‘संबंध समन्वय’ विषय…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time