Jamshedpur: कन्वेंशन सेंटर से लेकर पानी तक, विधानसभा में गूंजे जमशेदपुर के मुद्दे

जमशेदपुर:  झारखंड विधानसभा में अल्पसूचित प्रश्न के तहत जमशेदपुर पश्चिमी के विधायक सरयू राय ने कदमा कन्वेंशन सेंटर, सोनारी दोमुहानी पार्क और साकची डीएम लाइब्रेरी के मामलों को उठाया। सरकार की ओर से नगर विकास एवं आवास विभाग ने लिखित जवाब दिया। हालांकि हंगामे के कारण सदन में इस पर चर्चा नहीं हो सकी।

सरकार ने माना कि कन्वेंशन सेंटर भवन में कई त्रुटियां हैं। इसी कारण जेएनएसी ने इसका हस्तांतरण नहीं किया है। जुडको को भवन को काम लायक बनाने का प्रस्ताव तैयार करने का जिम्मा दिया गया है।

साकची डीएम लाइब्रेरी भवन के प्रथम और द्वितीय तल में निर्माण कराने के लिए प्राक्कलन और कार्ययोजना तैयार की जा रही है। तकनीकी स्वीकृति मिलते ही निविदा प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

सरकार ने कहा कि दोमुहानी पार्क में आवश्यक उपकरण और संयंत्रों की कमी है, जिसकी वजह से इसे अब तक चालू नहीं किया जा सका। अगले एक महीने के भीतर कमियों को दूर कर पार्क को जनता के लिए खोला जाएगा।

सरयू राय ने मानगो शहरी जलापूर्ति योजना का मुद्दा भी उठाया। सरकार ने बताया कि बालीगुमा में जलमीनार का काम पूरा हो चुका है लेकिन एनएचएआई से पाइपलाइन बिछाने की एनओसी मिलने में देरी हुई है। योजना का 80% काम पूरा हो चुका है और बाकी कार्य प्रगति पर है।

पेयजल विभाग ने जानकारी दी कि इन्टकवेल और वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट में पुराने मोटर पंप बदले जा रहे हैं। सितम्बर 2025 तक नया काम पूरा होने की उम्मीद है। साथ ही विभिन्न जोनों में पुराने पंप सेट बदलने और नए पंप हाउस बनाने का प्रस्ताव विचाराधीन है।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jadugora: तीन महीने से मजदूरों की जेब खाली, कंपनी पर बकाया रोकने का आरोप


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय का शानदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने जीते कई पदक

जमशेदपुर : रांची के खेलगांव में 19 और 20 सितंबर को आयोजित झारखंड राज्य पिकलबॉल टूर्नामेंट-2026 में जमशेदपुर महिला विश्वविद्यालय के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कई पदक अपने…

Spread the love

Potka : एसआईआर की जटिलताओं को लेकर विधायक संजीव सरदार ने अधिकारियों के साथ की बैठक, प्रक्रिया सरल बनाने की मांग

पोटका में करीब 29 हजार मतदाताओं को विसंगति सूची में शामिल किए जाने का दावा, दस्तावेज जुटाने में ग्रामीणों की परेशानी का उठाया मुद्दा पोटका : मतदाता सूची के विशेष…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time