Jharkhand: पोटका विधायक संजीव सरदार ने मंत्री सुदिव्य कुमार को सौंपा माँग पत्र, पर्यटन और शिक्षा पर जोर

रांची:  पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग के मंत्री सुदिव्य कुमार से गुरुवार को पोटका के विधायक संजीव सरदार ने मुलाकात की। इस दौरान विधायक ने पोटका क्षेत्र में पर्यटन को लेकर कई महत्वपूर्ण माँगें रखीं। उन्होंने कहा कि पोटका विधानसभा धार्मिक स्थलों और प्राकृतिक सुंदरता से भरपूर है। अगर सरकार सहयोग करे तो इसे एक बड़े आध्यात्मिक पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित किया जा सकता है।

विधायक ने क्षेत्र में शिक्षा से जुड़े मुद्दे भी उठाए। उन्होंने पोटका में एक प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (टेक्निकल यूनिवर्सिटी) स्थापित करने की माँग की। साथ ही उन्होंने बताया कि पॉलिटेक्निक कॉलेज की स्वीकृति मिल चुकी है, लेकिन उसका निर्माण कार्य अधूरा है। उन्होंने माँग की कि कॉलेज का निर्माण जल्द पूरा हो ताकि छात्रों की पढ़ाई शुरू हो सके। बैठक के दौरान मंत्री सुदिव्य कुमार ने सभी माँगों को ध्यानपूर्वक सुना और भरोसा दिलाया कि इस दिशा में जल्द ही सकारात्मक कदम उठाए जाएंगे।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jharkhand: झारखंड के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हफीजुल हसन ICU में भर्ती, सीएम पहुंचे अस्पताल


There is no ads to display, Please add some
Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : गांधी और शास्त्री जयंती पर बाल संप्रेषण गृह के बच्चों के बीच बांटे गए वस्त्र और खाद्य सामग्री

जमशेदपुर : महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती  तथा  ‘विश्व मुस्कान दिवस’ के अवसर पर 2 अक्टूबर को घाघीडीह स्थित बाल संप्रेषण गृह कैंपस में भारतीय मानवाधिकार एसोसिएशन…

Spread the love

Kolkata : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा में यात्रियों को नहीं होगी कोई दिक्कत, दक्षिण पूर्व रेलवे चलाएगा 19 जोड़ी स्पेशल ट्रेने, कोच की संख्या भी बढ़ेगी

कोलकाता : दुर्गापूजा, दीपावली और छठ पूजा के दौरान यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए दक्षिण पूर्व रेलवे ने इस वर्ष व्यापक तैयारी की है। यात्रियों की सुविधा के…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time