Jamshedpur: जमशेदपुर में राष्ट्रीय खेल दिवस पर स्वदेशी खेल और हैंडबॉल प्रतियोगिता, 335 खिलाड़ी हुए शामिल

जमशेदपुर:  राष्ट्रीय खेल दिवस 2025 के अवसर पर शनिवार को जमशेदपुर के टीन प्लेट स्टेडियम में एक दिवसीय जिला स्तरीय ग्रामीण, स्वदेशी जनजातीय और हैंडबॉल खेल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। कार्यक्रम का आयोजन पर्यटन, कला संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य विभाग, झारखंड सरकार और पूर्वी सिंहभूम जिला प्रशासन ने संयुक्त रूप से किया।

कार्यक्रम में जमशेदपुर के सांसद विद्युतवरण महतो मुख्य अतिथि और उप विकास आयुक्त नागेंद्र पासवान विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। दोनों ने गुलेल से निशाना साधकर प्रतियोगिता का शुभारंभ किया और खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया।

सांसद महतो ने कहा कि जनजातीय खेल आज की पीढ़ी भूलती जा रही है, जिन्हें बचाने और पुनर्जीवित करने की ज़रूरत है। उन्होंने पारंपरिक खेलों को संस्कृति की धरोहर बताते हुए खिलाड़ियों को शुभकामनाएँ दीं।

कुल आठ प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए 335 खिलाड़ियों ने भाग लिया।

हैंडबॉल प्रतियोगिता:
बालक वर्ग में पूर्वी सिंहभूम की टीम विजेता रही, सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल उपविजेता और नेक्स्ट लेवल अकादमी तीसरे स्थान पर रही।
बालिका वर्ग में आर. डी. भट्टा की टीम ने पहला स्थान हासिल किया। जमशेदपुर इलेवन दूसरे और सेंट मैरी इंग्लिश स्कूल तीसरे स्थान पर रही।

गुलेल प्रतियोगिता (बालक वर्ग):
प्रथम: समीर हो
द्वितीय: कृष्णा डिग्गी
तृतीय: विनीत कुदादा

मटका दौड़:
बालक वर्ग: अंकुश कुमार (प्रथम), अंकित कुमार साहू (द्वितीय)
बालिका वर्ग: आशा मनी हसदा (प्रथम), सुमन कुमारी (द्वितीय), लक्ष्मी रानी मुंडा (तृतीय)

भारा दौड़:
बालक वर्ग: दिनेश सिंह (प्रथम), समीर हो (द्वितीय)
बालिका वर्ग: सुमन कुमारी (प्रथम), नूर सबा (द्वितीय), अंशु कुमारी (तृतीय)

विशेष गेंडी दौड़:
विनीत कुदादा और प्रदीप बोदरा को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।

समापन समारोह में अपर उपायुक्त भगीरथ प्रसाद ने विजेता खिलाड़ियों और टीमों को पुरस्कार वितरित किए और उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं।इस आयोजन को सफल बनाने में जिला जनसंपर्क पदाधिकारी पंचानन उरांव, प्रशिक्षिका सुप्रभा पांडा, खेल उद्घोषक श्याम कुमार शर्मा, जिला खेल समन्वयक महेश तिर्की सहित कई अधिकारियों व खेलकर्मियों का विशेष योगदान रहा।

 

 

इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: जिला प्रशासन और सत्य साई अस्पताल के बीच MoU, हृदय रोग से पीड़ित बच्चों की होगी नि:शुल्क सर्जरी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *