जमशेदपुर: मानगो एनएच-33 स्थित आशियाना अनंतारा सोसाइटी में इस साल होने वाली दुर्गा पूजा की शुरुआत भूमि पूजन से हो गई। रविवार को पंडित विश्वनाथ पांडा ने पूरे विधि-विधान से मंत्रोच्चार और शंखध्वनि के बीच पूजा संपन्न कराई। इस मौके पर सोसाइटी के सभी सदस्य बड़ी संख्या में मौजूद रहे।
सोसाइटी के अध्यक्ष विकास सिंह ने बताया कि महालय से ही रोजाना महिलाओं द्वारा सामूहिक कलश स्थापना और देवी पाठ किया जाएगा। पांचों दिन महाप्रसाद और तीनों वक्त का भोजन सामूहिक रूप से तैयार कर सोसाइटी के सभी लोग मिलकर ग्रहण करेंगे।
पूजा के पहले दिन से ही अलग-अलग वर्गों के लोग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे, जो आकर्षण का केंद्र रहेगा। महानवमी पर विशेष रूप से महिलाओं द्वारा ओपन डांडिया का आयोजन होगा, जिसकी तैयारी एक महीने पहले से ही शुरू कर दी गई है।
भूमि पूजन में सोसाइटी के अध्यक्ष, पदाधिकारी, बुजुर्ग, महिलाएं और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए। सभी ने मां दुर्गा के आगमन पर सामूहिक उत्साह और एकजुटता का परिचय दिया।
इसे भी पढ़ें : Jamshedpur: तुलसी भवन में कल मनेगा महासर माता का वार्षिक उत्सव, भजनों से सजेगा दरबार
There is no ads to display, Please add some


















































