Potka: चार साल से जूझ रहे थे ग्रामीण, भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन ने कुआं बनवाकर दी सौगात

पोटका:  पोटका प्रखंड के ग्वालकाटा पंचायत के सालगाडीह गांव के चेतान टोला में भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन ने रविवार को ग्रामीणों को कुआं बनवाकर सौगात दी। कुएं का उद्घाटन नारियल फोड़कर किया गया।

गांव के करीब साढ़े तीन सौ आदिवासी परिवार पिछले चार सालों से शुद्ध पानी से वंचित थे। सौर ऊर्जा से संचालित जलमीनार खराब पड़ा हुआ था और उसकी मरम्मत किसी ने नहीं करवाई। मजबूरन ग्रामीण गड्ढों और नाले का पानी पीने को विवश थे।

 

कुआं मिलने के बाद ग्रामीणों के चेहरे खिल उठे। ग्रामीणों ने कहा कि बाबूलाल सोरेन ने उनकी सबसे बड़ी समस्या दूर कर दी है। ग्राम प्रधान सुराई मार्डी, शशि भूषण हांसदा, गाजू टुडू, दाखिन टुडू और धानी मार्डी ने इस पहल की सराहना की।

ग्रामीणों ने बताया कि गांव की सड़कें जर्जर हालत में हैं। बच्चे डेढ़ किलोमीटर दूर साइकिल से जामडीह उत्क्रमित उच्च विद्यालय जाते हैं, जिस वजह से कई बार वे बीच में पढ़ाई छोड़ देते हैं। स्वास्थ्य केंद्र भी गांव से तीन किलोमीटर दूर है।
लोगों ने विधायक संजीव सरदार से सड़क, शिक्षा और स्वास्थ्य सुविधाओं में सुधार की मांग की है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Potka: पोटका में भूटान के बौद्ध मंदिर जैसा दुर्गा पूजा पंडाल बनेगा आकर्षण, भूमि पूजन के साथ निर्माण की शुरुआत

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *