Bahragora: बहरागोड़ा में विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर, जिला जज रहे मुख्य अतिथि

बहरागोड़ा:  बहरागोड़ा प्रखंड कार्यालय में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जमशेदपुर और अनुमंडल विधिक सेवा समिति की ओर से रविवार को विधिक सेवा सह सशक्तिकरण शिविर आयोजित किया गया।

शिविर का उद्घाटन प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह चेयरमैन, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जमशेदपुर अरविंद कुमार पांडे, सीजेएम विशाल गौरव और अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी सह सचिव दिनेश बाउरी ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, अस्पताल प्रभारी और उप प्रमुख भी मौजूद रहे।

शिविर में ग्रामीणों को बताया गया कि विधिक सेवाएं कैसे प्राप्त की जा सकती हैं। साथ ही बाल विवाह की रोकथाम, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की विभिन्न योजनाओं और कानूनी अधिकारों की जानकारी दी गई।

 

शिविर में कई विभागों की योजनाओं का लाभ ग्रामीणों को दिया गया। इनमें जेएसएलपीएस, राजस्व विभाग, मनरेगा, कृषि विभाग, आवास योजना, पशुपालन योजना, बाल विकास परियोजना, कल्याण विभाग और श्रम विभाग शामिल रहे।
इस दौरान लगभग 3.21 करोड़ रुपये मूल्य की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया।

शिविर का समापन अंचल अधिकारी के संबोधन के साथ हुआ। कार्यक्रम में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से प्रधान लिपिक संजय कुमार और सहायक रवि मुर्मू भी उपस्थित थे। साथ ही पीएलवी आनंद शाव, राजा भोल, राजेश कुमार, अनुराग शाव, चंपा रानी शाव, जामिनी सिंह, बालीराम हेम्ब्रम, संपा कारेक समेत विभिन्न विभागों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए।

 

इसे भी पढ़ें :  Jamshedpur: योजनाओं का लाभ और कानूनी जानकारी एक ही मंच पर, पटमदा में विधिक सेवा शिविर

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : चंद्रवंशी समाज का प्रतिभा सम्मान समारोह 5 को, मैट्रिक-इंटरमीडिएट के प्रथम श्रेणी में उतीर्ण छात्र होंगे सम्मानित

जमशेदपुर : चंद्रवंशी समाज मैट्रिक एवं इंटरमीडिएट में प्रथम श्रेणी से उतीर्ण छात्रो को सम्मानित करेगा. इसके लिए 5 जुलाई को रांची में एक प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया…

Spread the love

Jamshedpur : शहर की ध्वस्त कानून व्यवस्था के खिलाफ गोलबंद हुए लोग, 2 जुलाई को मशाल जुलूस व 3 जुलाई को जमशेदपुर बंद का किया आह्वान

विधायक सरयू राय के आवासीय कार्यालय में हुई बैठक में लिया गया निर्णय पांच माह में चापड़बाजी की 1300 घटनाएं सभ्य समाज के मुंह पर तमाचाः सरयू राय जमशेदपुर :…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Share this Page

Slide-In Box help you to share the page on the perfect time