Bahragora: राजकुमार सिंह ने चित्रेश्वर मंदिर में की पूजा, स्वच्छता और जल संरक्षण पर दिया जोर

बहरागोड़ा:  भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सोमवार को बहरागोड़ा के प्रसिद्ध चित्रेश्वर शिव मंदिर का दौरा किया। उन्होंने बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनता की खुशहाली की कामना की।

पूजा के बाद सिंह ने मंदिर समिति के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने मंदिर परिसर में लगे वाटर कूलर की नियमित सफाई और देखभाल करने पर बल दिया। उनका कहना था कि स्वच्छ और शुद्ध पानी उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

राजकुमार सिंह के मंदिर आगमन पर भक्तों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि सामाजिक और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता और जन सुविधाओं का संरक्षण करना हर नागरिक का कर्तव्य है।

 

 

इसे भी पढ़ें :  Bahragora: करोड़ों की लागत से बना बहरागोड़ा बस टर्मिनल खंडहर में तब्दील – सरकार को राजस्व, यात्रियों को परेशानी

Spread the love

Related Posts

Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

Spread the love

Jamshedpur : छाया नगर में टेंट हाउस के गोदाम में लगी आग, विधायक पूर्णिमा साहू मौके पर पहुंचीं, दमकल की गाड़ियों ने आग पर पाया काबू

जमशेदपुर :  जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहू ने भुइयांडीह क्षेत्र अंतर्गत छाया नगर में टेंट हाउस गोदाम में आग लगने की सूचना मिलते ही त्वरित कार्रवाई की। उन्होंने तत्काल…

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *