बहरागोड़ा: भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्वी सिंहभूम के पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने सोमवार को बहरागोड़ा के प्रसिद्ध चित्रेश्वर शिव मंदिर का दौरा किया। उन्होंने बाबा भोलेनाथ की पूजा-अर्चना कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि और जनता की खुशहाली की कामना की।
पूजा के बाद सिंह ने मंदिर समिति के सदस्यों से मुलाकात की। उन्होंने मंदिर परिसर में लगे वाटर कूलर की नियमित सफाई और देखभाल करने पर बल दिया। उनका कहना था कि स्वच्छ और शुद्ध पानी उपलब्ध कराना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।
राजकुमार सिंह के मंदिर आगमन पर भक्तों और स्थानीय लोगों में उत्साह देखा गया। उन्होंने लोगों से बातचीत करते हुए कहा कि सामाजिक और धार्मिक स्थलों पर स्वच्छता और जन सुविधाओं का संरक्षण करना हर नागरिक का कर्तव्य है।
इसे भी पढ़ें : Bahragora: करोड़ों की लागत से बना बहरागोड़ा बस टर्मिनल खंडहर में तब्दील – सरकार को राजस्व, यात्रियों को परेशानी
There is no ads to display, Please add some


















































