Deoghar: देवघर में 1.18 करोड़ से बनेगा संताल परगना का सबसे भव्य दुर्गा पंडाल, राजस्थान दरबार जैसा दिखेगा नज़ारा

देवघर:  देवघर के ऊपर बिलासी पूजा समिति (रजि.) का नया कार्यालय सोमवार को समिति के मुख्य संरक्षक डॉ. सुनील खवाड़े ने उद्घाटित किया। इस मौके पर समिति की बैठक हुई, जिसमें इस साल की तैयारियों का खाका पेश किया गया।

डॉ. खवाड़े ने बताया कि इस बार पंडाल का थीम राजस्थान का राजदरबार होगा। हाथी और घोड़ों की झलक वाले इस पंडाल को लगभग 1.18 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किया जा रहा है, जो संताल परगना का सबसे भव्य पंडाल होगा।

 

सुविधाएं और सुरक्षा इंतजाम
रोजाना प्रसाद वितरण
बच्चों के लिए झूला और अलग पार्किंग
बुजुर्गों के लिए खास लाउंज
जगह-जगह बड़े स्क्रीन और सेल्फी जोन
सुरक्षा के लिए 28 गार्ड और पूरे परिसर में सीसीटीवी
विसर्जन की तारीख तय
समिति ने बताया कि इस बार विसर्जन 3 अक्टूबर को होगा।

पदाधिकारी और जिम्मेदारियां
मुख्य संरक्षक: डॉ. सुनील खवाड़े
संरक्षक: कालीनाथ खवाड़े, रामेश्वर चक्रवर्ती
अध्यक्ष: संजयानन्द झा
महासचिव: अपूर्वानंद झा
कोषाध्यक्ष: शेषनाथ झा, मुकेश टोनी
मुख्य पुजारी: अमियांशु दत्त द्वारी

 

 

इसे भी पढ़ें : Ranchi: मुरी में करम महोत्सव का भव्य आयोजन, गीत-संगीत से गूंजा वातावरण

Spread the love
  • Related Posts

    Jamshedpur : सेवा भारती के संस्कार केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सम्पन्न’

    जमशेदपुर : सेवा भारती जमशेदपुर के संस्कार एवं स्वावलम्बन केंद्रों का वार्षिकोत्सव सह बाल संगम सरस्वती शिशु विद्या मन्दिर बागबेड़ा के प्रांगण में सम्पन्न हुआ। इस अवसर पर बच्चों के…

    Spread the love

    Jamshedpur : सारथी संस्था की अनोखी पहल, मंदिर के फूलों से दिव्यांगों और महिलाओं ने बनाया प्राकृतिक रंग

    नदियों को प्रदूषित होने से बचाने की पहल की विधायक सरयू राय ने की प्रशंसा जमशेदपुर : सामाजिक कल्याण के लिए कार्यरत सारथी संस्था ने पर्यावरण संरक्षण और सामाजिक सशक्तिकरण…

    Spread the love

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *